भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: सुल्तानगंज, गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंड में वोटिंग शुरू, 441 मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक पड़ेंगे वोट
भागलपुर के सुल्तानगंज गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंड में आज वोट डाले जा रहे हैं। 32 पंचायतों में मतदान के लिए 441 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। किसी को भी कोई परेशानी न हो इसके लिए...
जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले में अंतिम चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा। इस दिन सुल्तानगंज, गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड के 32 पंचायतों में मतदान होगा। यहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य का चुनाव ईवीएम से होगा, जबकि ग्राम कचहरी के पंच व सरपंच का चुनाव मतपत्र के माध्यम से होगा।
चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर समाहर्ता राजेश झा राजा व पुलिस अधीक्षक नगर वरीय प्रभार में रहेंगे।
प्रत्येक पंचायत स्तर पर सुरक्षित ईवीएम के लिए कलस्टर बनाया गया है। प्रत्येक कलस्टर पर सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व बल को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी समस्या आने पर ईवीएम बदलने के लिए प्रत्येक कलस्टर स्थल पर कर्मी और मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है।
सुल्तानगंज प्रखंड
पंचायत : 18
मतदान केंद्र : 249
मतदान केंद्र भवन : 136
जिला परिषद : 02 पद
पंचायत समिति सदस्य : 24 पद
मुखिया : 18 पद
वार्ड सदस्य : 227 पद
सरपंच : 18 पद
पंच : 227
इस्माइलपुर प्रखंड
पंचायत : 05
मतदान केंद्र : 70
मतदान केंद्र भवन : 41
जिला परिषद : 01 पद
पंचायत समिति सदस्य : 07 पद
मुखिया : 05 पद
वार्ड सदस्य : 70 पद
सरपंच : 05 पद
पंच : 70
गोपालपुर प्रखंड
पंचायत : 09
मतदान केंद्र : 122
मतदान केंद्र भवन : 79
जिला परिषद : 01 पद
पंचायत समिति सदस्य : 12 पद
मुखिया : 09 पद
वार्ड सदस्य : 119 पद
सरपंच : 09 पद
पंच : 119
जिला नियंत्रण कक्ष : 0641-2401114, 0641-2401124, 0641-2401125, 0641-2401126, 0641-2401128, 0641-2401129, 0641-2401115
अनुमंडल नियंत्रण कक्ष नवगछिया
06421-223103
अनुमंडल नियंत्रण कक्ष सदर
0641-2402082
प्रखंड नियंत्रण कक्ष
इस्माइलपुर 6201883781 व गोपालपुर 8677015644
प्रखंड नियंत्रण कक्ष
सुल्तानगंज 9431005533