Move to Jagran APP

भागलपुर पंचायत चुनाव 2021 परिणाम: बीस दिन पहले बनी दुल्हन चुनी गई मुखिया, अंतरजातीय प्रेम विवाह कर आई चर्चा में

भागलपुर पंचायत चुनाव 2021 परिणाम जिले के कहलगांव प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव परिणाम आ गए हैं। ज्‍यादातर निवर्तमान मुखिया और जिला पार्षद हार गए। सबसे ज्‍यादा चर्चा में विजयी मुखिया उम्‍मीदवार अर्चना कुमारी रहीं जिनकी शादी 20 दिन पहले ही हुई थी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 10 Dec 2021 11:13 PM (IST)Updated: Fri, 10 Dec 2021 11:13 PM (IST)
भागलपुर पंचायत चुनाव 2021 परिणाम: बीस दिन पहले बनी दुल्हन चुनी गई मुखिया, अंतरजातीय प्रेम विवाह कर आई चर्चा में
भोलसर पंचायत की नवनिर्वाच‍ित मुखिया अर्चना कुमारी।

संवाद सूत्र, कहलगांव (भागलपुर)। भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड की भोलसर पंचायत के मतदाता की बीस रोज पहले शादी हुई सबसे कम उम्र की शिक्षित महिला अर्चना कुमारी के सिर पर मुखिया का ताज चढ़ा है। अर्चना ने शादी के पहले ही मुखिया पद के लिए नामांकन किया था। वह 21 नवंबर को अंतरजातीय प्रेम विवाह के बंधन में बंधी थी। बीए करके बीएड कर रही हैं। उनके पति नीरज मंडल कोचिंग चलाते हैं। इस विधानसभा चुनाव के पहले नीरज एनडीए लोक जनशक्ति पार्टी से विधानसभा चुनाव भी लड़े थे। उस वक्त भाग्य साथ नहीं दिया था, लेकिन इस बार पत्नी मुखिया अवश्य बन गई। नवनिर्वाचित मुखिया अर्चना कुमारी ने कहा कि जिस आशा और विश्वास से मतदाताओं ने जिताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। पंचायत की सेवा और विकास करूंगी।

loksabha election banner

सबसे ज्यादा मतों से केरिया पंचायत के मुखिया ने फिर बाजी मारी

कहलगांव प्रखंड की केरिया पंचायत में निवर्तमान मुखिया चंद्रशेखर मंडल ने भारी मतों से पुन: जीत हासिल की है। प्रखंड में सबसे ज्यादा 1971 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने सुजीत कुमार शुक्ला को हराया है। चंद्रशेखर को 3054 मत एवं सुजीत को 1083 मत मिले हैं।

कहलगांव प्रखंड की 28 पंचायतों में 8 मुखिया ही बचा सके अपनी सीट

कहलगांव प्रखंड की 28 पंचायतों में से आठ निवर्तमान मुखिया पर ही पंचायत के मतदाताओं ने विश्वास जताया और दुबारा जीत का ताज पहनाया है। प्रशस्तडीह पंचायत से अतुल कुमार, जानीडीह पंचायत से कंचन देवी, एकचारी से इंदिरा देवी, बिरबन्ना से ललिता देवी, केरिया से चन्द्रशेखर मंडल, लगमा से संतोष यादव, महेशामुंडा से नुसरत परवीन एवं अंतीचक पंचायत से ललिता देवी ने अपनी सीट बचा ली है। घोघा पंचायत के मुखिया शांति देवी एवं स‍िंया पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने चुनाव नहीं लड़ा था। घोघा पंचायत में कविता देवी एवं सिंया पंचायत में कैली देवी निर्वाचित हुई हैं।

18 पंचायतों में निर्वतमान मुखिया को पराजय का सामना करना पड़ा है। कोदबार पंचायत से सीमा कुमारी, पक्कीसराय से अंजो देवी, भोलसर से अर्चना कुमारी, धनौरा से दिलीप कुमार मंडल, कुर्मा से आंचल कुमारी, वंशीपुर से रेखा देवी, ओगरी से पंकज कुमार मंडल, सिंया से कैली देवी, घोघा से कविता देवी, सदानंदपुर बैसा से गोपाल पासवान, सलेमपुर सैनी से सुनीता देवी, नंदलालपुर से प्रतिमा कुमारी, रामपुर से अनुराग जैता, मथुरापुर से मंतोष कुमार महलदार, किशनदासपुर से कुमारी रंजीता, एकडरा से संजीव कुमार सहाय, मोहनपुर गोघट्टा से लालू प्रसाद सिंह, ओरियफ से अमित कुमार स‍िंह, श्यामपुर से ब्रजेश पासवान एवं रामजानीपुर पंचायत से सुमिता कुमारी निर्वाचित हुई हैं।

जिला परिषद सदस्य के पद पर एक ने नए बचाई सीट दूसरे ने गंवाई

कहलगांव प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 25 से सोनी कुमारी ने अपनी सीट बचा ली है। दुबारा मतदाताओं ने इनपर विश्वास कर ताज पहनाया है। क्षेत्र संख्या 24 के निवर्तमान सदस्य बिंदू देवी को हार का सामना करना पड़ा है। वहां से प्रेमलता देवी निर्वाचित हुई हैं। क्षेत्र संख्या 22 से निवर्तमान सदस्या शर्मिला देवी चुनाव नहीं लड़ी थी। यहां से र‍िंकू सिन्हा ने जीत हासिल की है। क्षेत्र संख्या 23 से निवर्तमान सदस्या लीना सिन्हा चुनाव नहीं लड़ी थी। वहां से जनार्दन आजाद निर्वाचित हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.