राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ उठाया आवाज, किसानों को समर्पित रहेगा कर्पूरी ठाकुर की जयंती, मानव शृंखला भी
RJD meeting in Bhagalpur राजद की बैठक में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय हो रहा है। कृषि कानून राज्य में बढ़ते अपराध लाठीचार्ज समान काम समान वेतन आदि खिलाफ आंदोलन होगा।
जागरण संवाददात, भागलपुर। राजद 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह के बाद राजद 30 जनवरी तक किसान सप्ताह मनाएगा। इस दिन शहर में मानव शृंखला भी बनेगा। यह जानकारी राजद जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। पूर्व सांसद सह युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को राजद बर्दाश्त नहीं करेगा। पूर्व सांसद कृषि कानून, राज्य में बढ़ते अपराध, टीईटी अभ्यर्थी पर लाठीचार्ज, 19 लाख रोजगार, समान काम समान वेतन, आंगनबाड़ी सेविकाओं को नियमित जैसे कई मसलों पर खूब बरसे। नाथनगर विधायक अली अशरफ सिद्दीकी ने कहा कि मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए एक हजार कार्यकर्ता, किसान और मजदूर भागलपुर के लिए कूच करेंगे। बैठक में प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु, प्रदेश सचिव तिरुपति नाथ यादव, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद साहब उद्दीन, युवा प्रदेश महासचिव मु. मेराज उर्फ चांद, जिला महासचिव विश्वजीत कुशवाहा, जिला महासचिव अमर यादव, सेनाली सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिला प्रवक्ता चांदनी कुमारी, कहलगांव अध्यक्ष बासुकीनाथ यादव, मनजीत ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी थे।
अनिकेत बने जिला उपाध्यक्ष
राजद के युवा कार्यकर्ता अनिकेत यादव को राजद का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अनिकेत राजद के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। नव निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी के रित-नीत के अनुसार संगठन को मजबूत करेंगे। ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। सक्रिय होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे।
राजद ने अपनी सक्रियता बढ़ा ली है
भागलपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रियता बढ़ा ली है। कार्यकर्ता लगातार राजद और केंद्र सरकार के खिलाफ में आंदोलन कर रहे हैं। साथ ही नई कृषि नीति के विरोध में धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इन नेताओं ने कहा कि सरकार गरीबों का हित नहीं करती।