विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय का क्रांतिकारी कदम: हाईटेक लैब में भविष्य के बीजों का विकास, अब मौसम से नहीं डरेंगे किसान

Published: Sun, 05 Oct 2025 06:37 AM (IST)

भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने किसानों को मौसम की मार से बचाने के लिए विशेष बीज विकसित किए ...और पढ़ें

बीएयू की हाईटेक लैब में भविष्य के बीजों का विकास। फोटो जागरण
बीएयू की हाईटेक लैब में भविष्य के बीजों का विकास। फोटो जागरण

HighLights

  1. सबौर कृषि विश्वविद्यालय का विशेष बीज विकास |
  2. जलवायु परिवर्तन से निपटने की तैयारी |
  3. किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास |

ललन तिवारी, जागरण, भागलपुर। बिहार के किसान अब मौसम की चुनौतियों के सामने असहाय नहीं रहेंगे। चाहे सूखा हो या बाढ़, बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर की हाईटेक प्रयोगशाला में ऐसे बीज विकसित किए जा रहे हैं जो हर परिस्थिति में किसान के साथ खड़े रहेंगे।

जलवायु परिवर्तन के कारण खेती को हो रहे संकट के बीच, बीएयू के वैज्ञानिकों ने नई उम्मीद की किरण जलाई है। हाल ही में स्थापित प्लांट फेनोटाइपिक प्रयोगशाला पूर्वी भारत के लिए एक अनूठी सुविधा है।

इस लैब में हाई-रिजोल्यूशन कैमरे और 10 मल्टी-चैनल एलईडी सिस्टम का उपयोग कर पौधों की पत्तियों को रीयल-टाइम में स्कैन किया जाता है, जिससे उनकी सेहत का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होता है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और उन्नत सेंसरों की मदद से पौधों की सूक्ष्म प्रतिक्रियाओं को तुरंत पहचाना जाता है, जिससे वैज्ञानिक यह जान पाते हैं कि कौन-सी किस्म कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत बनी रहती है।

इस तकनीक से किसानों को सीधा लाभ होगा। फिजियोलाजी विभाग की विज्ञानी डॉ. सरीता नहाकपम ने बताया कि यह तकनीक न केवल पौधों की स्वास्थ्य समस्याओं का त्वरित समाधान करेगी, बल्कि बिहार की मिट्टी के लिए सर्वोत्तम किस्मों का चयन भी संभव बनाएगी।

इससे किसान विज्ञान की ताकत पर निर्भर होकर खेती कर सकेंगे, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और गांवों में आत्मनिर्भरता आएगी।

यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और किसानों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान का सेतु बनेगी। बीएयू का यह प्रयास कृषि नवाचार में देश को नई दिशा देगा। - डॉ. डी. आर. सिंह, कुलपति, बीएयू सबौर

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: बीजेपी में 125 सीटों के लिए 600 नामों पर मंथन, कई विधायकों का कट सकता है टिकट

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पताही से अब उड़ान भरेंगे सपने, शुरू होगी हवाई सेवा और ट्रेनिंग अकादमी

यह भी पढ़ें- हमारी यात्रा शानदार रही या नहीं, ईमानदार अवश्य रही... जन सुराज पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले प्रशांत किशोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।