Move to Jagran APP

Bhagalpur crime : आर्मी जवान ने की थी महिला की हत्या, दोनों ने किया था प्रेम विवाह

Bhagalpur crime बाथ में मिली महिला के शव की हुई पहचान खरीक के काजीकोरैया की थी बेबी कुमारी। दुर्गापूजा के पहले दोनों ने किया था प्रेम विवाह पहले से शादीशुदा था जवान। चार नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा असरगंज के ऊंचागांव का निवासी है राजू।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 10:25 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 10:25 AM (IST)
Bhagalpur crime : आर्मी जवान ने की थी महिला की हत्या, दोनों ने किया था प्रेम विवाह
भागलपुर में आर्मी जवान ने की थी महिला की हत्या।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। सुल्तानगंज के कस्टिकरी-करहरिया मुख्य मार्ग पर बनझोलीया के समीप शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने अज्ञात महिला की आंख और कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार को उसकी पहचान नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के काजीकोरैया गांव निवासी सुकलदेव मंडल की 21 वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी के रूप में हुई है। दोपहर में सुकलदेव और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी और बड़ी बेटी रुबी देवी ने बाथ थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। 

loksabha election banner

प्रेमिका को घर लाने पर बढ़ा था विवाद, ग्वालियर में है राजू की तैनाती

स्वजन ने पुलिस को बताया कि असरगंज के ऊंचागांव निवासी आर्मी जवान राजू साह से पिछले तीन साल से बेबी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राजू की ग्वालियर में तैनाती थी। जब भी गांव आता तो दोनों भागलपुर शहर में मिलते-जूलते थे। दोनों शादी करने वाले थे। एक साल पहले घरवालों ने राजू की अन्यत्र शादी करा दी। नाराज बेबी दुर्गापूजा के पहले ग्वालियर पहुंच गई। वहां मेजर से राजू की शिकायत की। विवश होकर राजू को बेबी से शादी करनी पड़ी। कुछ दिनों बाद बेबी ससुराल जाने की जिद करने लगी। राजू की पहली पत्नी को भी सारी जानकारी मिल गई थी। वह बेबी को घर पर नहीं चढऩे देने की बात कहती रही। बुधवार की रात राजू अचानक बेबी को लेकर घर पहुंच गया। घर में काफी विवाद हुआ। इसी विवाद में शुक्रवार की रात राजू ने बेबी की गोली मारकर हत्या कर दी और अल सुबह शव को सड़क किनारे फेंक दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पहले तो शव का शिनाख्‍त नहीं हो पाया बाद में सकल देव के स्‍वजनों ने की। 

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बेबी के पिता के बयान पर चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर हत्या का केस किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। संदेह के आधार पर तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.