विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर : साली पर आया जीजा का द‍िल! बोला- बच्चे को भी मैं ही रखूंगा, देवर की कॉल रिकॉर्डिंग से सबको चौंकाया

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:30 PM (IST)

Amazing Love Bhagalpur भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी साली को शादी की नीयत से और अपने ...और पढ़ें

Amazing Love Bhagalpur जोगसर थाना क्षेत्र में साली और 18 माह के दुधमुंहे बेटे को लेकर फरार हुआ जीजा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

Amazing Love Bhagalpur जोगसर थाना क्षेत्र में साली और 18 माह के दुधमुंहे बेटे को लेकर फरार हुआ जीजा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

HighLights

  1. जोगसर में जीजा साली को शादी की नीयत से भगा ले गया।

  2. आरोपी अपने 18 माह के मासूम बेटे को भी साथ ले गया।

  3. पीड़ित पत्नी ने पति, सास, देवर पर प्राथमिकी दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Amazing Love Bhagalpurजोगसर थाना क्षेत्र में पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी सगी साली को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। हद तो यह कि आरोपित अपने साथ 18 माह के मासूम बेटे को भी ले गया है। इस शर्मनाक घटना को लेकर पीड़ित पत्नी ने जोगसर थाने में पति, सास और देवर के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता ने जोगसर थानाध्यक्ष को दिए लिखित आवेदन में बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। दांपत्य जीवन के दौरान उसे एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, जिसकी उम्र वर्तमान में महज 18 माह है। आरोप है कि बीते 16 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उसका पति शादी की नीयत से उसकी सगी बहन (साली) को बहला-फुसलाकर और उसके दुधमुंहे बच्चे को जबरन साथ लेकर घर से फरार हो गया।

देवर की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी, धमकी देने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि इस पूरी साजिश में उसकी सास और देवर भी पूरी तरह संलिप्त हैं। उसने पुलिस को अपने देवर के साथ मोबाइल फोन पर हुई बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के तौर पर सौंपी है। रिकॉर्डिंग में देवर ने उसे पहले ही बता दिया था कि जीजा उसे छोड़कर उसके बच्चे और साली को लेकर शादी करने के इरादे से भागने की फिराक में हैं।

पीड़िता ने यह भी बताया कि विरोध करने पर देवर ने उसे धमकी दी है कि यदि ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य जेल गया, तो वे लोग उसे और उसके मायके वालों को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देंगे।

पीड़िता ने थानाध्यक्ष से अपनी नाबालिग जैसी बहन और 18 माह के बच्चे को सकुशल बरामद करने तथा आरोपितों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी और दोनों की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है।