विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में जमीन मापी के दौरान बवाल, महिला CO को आई चोट, पूर्व मुखिया समेत 9 घायल, 3 JLNMCH रेफर; FIR दर्ज

Published: Fri, 17 Jul 2026 01:44 PM (IST)

भागलपुर के शाहकुंड में सरकारी जमीन की मापी के दौरान महिला सीओ और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर ...और पढ़ें

भागलपुर में खूनी संघर्ष: जमीन मापी के दौरान महिला CO और पुलिस टीम पर लाठी-रड से हमला, पूर्व मुखिया समेत

भागलपुर में खूनी संघर्ष: जमीन मापी के दौरान महिला CO और पुलिस टीम पर लाठी-रड से हमला, पूर्व मुखिया समेत

HighLights

  1. शाहकुंड में सरकारी जमीन की मापी के दौरान हमला।

  2. महिला सीओ और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया वार।

  3. पूर्व मुखिया समेत नौ लोग गंभीर रूप से हुए घायल।

संवाद सूत्र, शाहकुंड (भागलपुर)। भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड के वासुदेवपुर पंचायत अंतर्गत बरियारपुर गांव में गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर भीषण खूनी संघर्ष और बवाल हो गया। सरकारी जमीन की मापी कराने पहुंची महिला अंचलाधिकारी (CO) डॉ. हर्षा कोमल, अंचल अमीन और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक जानलेवा हमला बोल दिया।

लाठी-रड से किया हमला

आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी, डंडे और लोहे की रड से लैस होकर सरकारी अमले को चारों तरफ से घेर लिया और बर्बरतापूर्वक मारपीट शुरू कर दी। इस अचानक हुए हमले में महिला सीओ सहित कुल नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिससे पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है।

हथियार लहराने का आरोप

सीओ डॉ. हर्षा कोमल ने बताया कि पटल बाबू रोड निवासी सुदीप्तो बनर्जी की करीब एक एकड़ 64 डिसमिल जमीन की आधिकारिक मापी करवाई जा रही थी। तभी बंटीस यादव और उसके समर्थकों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि खुलेआम हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी दी।

Bhagalpur Land Dispute Lady CO Police Attacked 9 Injured (1)

महिला गार्ड से बदसलूकी

हमलावरों ने सुरक्षा में तैनात महिला अंचल गार्ड के साथ भी जमकर मारपीट और अभद्र व्यवहार किया तथा साक्ष्य मिटाने के लिए कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया। जख्मी महिला सीओ ने बताया कि उनके पैर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में स्थानीय सीएचसी अस्पताल में अपना प्राथमिक उपचार कराया।

पूर्व मुखिया समेत नौ घायल

इस हिंसक वारदात में भू-स्वामी के सहयोगी व वासुदेवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अवधेश सिंह, निरंजन सिंह, नवल बिंद सहित कुल नौ लोग लहूलुहान हो गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित वर्मा ने बताया कि सिर में गंभीर चोट होने के कारण पूर्व मुखिया अवधेश सिंह समेत तीन लोगों को मायागंज रेफर किया गया है।

कई नामजद पर प्राथमिकी

शाहकुंड थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी बंटीस यादव सहित कई नामजद और 15-20 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय ग्रामीण उक्त भूमि पर अपना दावा कर रहे थे, लेकिन जांच के दौरान वे कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।