विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर की बदलती तस्वीर: जिच्छो टोल प्लाजा होगा बंद, खगरा में बनेगा 8-लेन का नया टोल

Published: Tue, 15 Sep 2026 09:24 PM (IST)

विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल और नवगछिया-भागलपुर एनएच 131बी के फोरलेन बनने के बाद जिच्छो टोल प्लाजा बंद हो ...और पढ़ें

विक्रमशिला सेतु फोरलेन के बाद खगरा में बनेगा नया टोल प्लाजा, जिच्छो होगा बंद (AI Generated Image)

विक्रमशिला सेतु फोरलेन के बाद खगरा में बनेगा नया टोल प्लाजा, जिच्छो होगा बंद (AI Generated Image)

HighLights

  1. जिच्छो टोल प्लाजा विक्रमशिला सेतु फोरलेन परियोजना पूरी होने पर बंद होगा।

  2. नया आठ लेन का टोल प्लाजा खगरा में स्थापित किया जाएगा।

  3. नवगछिया से चौधरीडीह तक एनएच 131बी फोरलेन सड़क बनेगी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल परियोजना के पूरे होने और नवगछिया से भागलपुर चौधरीडीह तक एनएच 131बी के फोरलेन सड़क बनने के बाद बाईपास जिच्छो टोल को बंद कर दिया जाएगा। टोल प्लाजा खगरा के पास बनना है। वहीं, मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क में धनौरा के पास टोल प्लाजा बनेगा।

नवगछिया-चौधरीडीह फोरलेन सड़क में डीपीआर व ड्रोन सर्वे में नवगछिया से 2.3 किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा खगरा के पास बनेगा। खगरा चौक पर आठ लेन का टोल प्लाजा बनेगा। नया टोल प्लाजा नवगछिया से भागलपुर के चौधरीडीह तक फोरलेन सड़क पर बनाया जाएगा।

एनएच, भागलपुर के अधिकारियों ने जिच्छो व लोदीपुर के बीच बाईपास टोल प्लाजा को बंद करने की पुष्टि करते हुए बताया कि डीपीआर (डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में एनएच 131बी सड़क पर 14 किलोमीटर की दूरी पर दो टोल की बात सामने आई।

वर्तमान जीरोमाइल भी हटकर चौधरीडीह के पास चला जाएगा, इसलिए यह सड़क ग्रीन प्रोजेक्ट मुंगेर-मिर्जाचौकी से मिलेगा। जल्द ही ये फोरलेन सड़क भी तैयार हो जाएगी।

नवगछिया जीरोमाइल से भागलपुर बाईपास के चौधरीडीह तक एनएच 131बी की सड़क का विस्तारीरण होना है। अभी एनएच 131बी भागलपुर बरारी हाउसिंग बोर्ड मोड़ तक है। डीपीआर मंत्रालय भेजी जा चुकी है। जिसमें एनएच 131 के जंक्शन को चौधरीडीह के पास एनएच 33 के पास रखने की बात है।

डीपीआर में दो चरणों में बनने वाली इस सड़क का ब्योरा देकर मंजूरी मांगी गई है। डीपआर में एनएच 131बी एनएच-31 व एनएच-33 के बीच लिंग सड़क का काम करेगा। विक्रमशिला सेतु को मिलाकर जिसकी लंबाई करीब 18 किलोमीटर होगी।

एनएच 33 में पुरानी सराय से चौधरीडीह तक करीब 9.5 किलोमीटर बाईपास फोरलेन हो गया है। डीपीआर के अनुसार चौधरीडीह से मौजूदा जीरोमाइल बाईपास तक की सड़क अब एनएच 131बी राष्ट्रीय राजमार्ग हो चुका है। इस हिसाब से दोनों एनएच को मिला दिया जाए तो भागलपुर बाईपास का करीब 14 किलोमीटर हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग हो चुका है।

मुंगेर से मिर्जाचौकी तक बन रहे पुराने एनएच 80 को अब एनएच का लेफ्ट आउट पोर्शन माना जाएगा। जिसका रखरखाव पथ निर्माण विभाग को करना होगा।

एनएच के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि डीपीआर को मंत्रालय से मंजूरी मिलने पर फोरलेन सड़क व टोल प्लाजा बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।