'केविन पीटरसन' देंगे ड्राइविंग टेस्ट, लाइसेंस बनवाने पहुंचे भागलपुर DTO ऑफिस; अधिकारी रह गए दंग!
भागलपुर में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के नाम वाले एक युवक ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया ...और पढ़ें

'केविन पीटरसन' देंगे ड्राइविंग टेस्ट, लाइसेंस बनवाने पहुंचे भागलपुर DTO ऑफिस
HighLights
भागलपुर के केविन पीटरसन ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया।
उनका नाम पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन जैसा है।
लाइसेंस प्राप्त करने हेतु उन्हें ड्राइविंग टेस्ट देना होगा।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। क्रिकेट की दुनिया में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन का नाम सुनते ही खेल प्रेमियों के जेहन में बल्लेबाज की तस्वीर उभरती है, लेकिन भागलपुर में मंगलवार को इसी नाम के एक युवक ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया।
जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी चकफातमा निवासी केविन पीटरसन ने मंगलवार को जिला परिवहन कार्यालय में लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। उनके पिता का नाम रिंकू यादव है। केविन का जन्म 19 नवंबर 2005 को हुआ है।

केविन को देना होगा ड्राइविंग टेस्ट
आवेदन के बाद अब केविन को परिवहन विभाग की निर्धारित प्रक्रिया के तहत ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। टेस्ट में सफल होने के बाद उन्हें लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाएगा।
इसके बाद निर्धारित अवधि पूरी होने पर वह स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। करीब एक महीने बाद उनके स्थायी लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी होगी।
महज नाम का संयोग
नाम एक होने के कारण केविन पीटरसन का आवेदन परिवहन कार्यालय में भी कौतूहल का विषय बना। हालांकि, उनका क्रिकेट जगत के पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी से कोई संबंध नहीं है। यह महज नाम का संयोग है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्रिकेटर के नाम वाले भागलपुर के इस केविन पीटरसन का ड्राइविंग टेस्ट कैसा रहता है और कब उन्हें सड़क पर वाहन चलाने का स्थायी लाइसेंस मिलता है।
लगातार बढ़ रही लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या
इधर, जिले में लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अगस्त में 1,850 लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए, जबकि सितंबर में 22 तारीख तक 975 लर्निंग लाइसेंस जारी हो चुके हैं।
परिवहन विभाग के अनुसार, आवेदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने वाले आवेदकों को ही लाइसेंस जारी किया जाता है।
यह भी पढ़ें- केविन पीटरसन की इंग्लैंड टीम में हुई वापसी, 2027 विश्व कप के लिए ECB ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- 'सरनेम का मतलब ही विनाश है', बिट्टू तबाही ने केविन पीटरसन को बनाया अपना फैन; पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने की जमकर तारीफ
