विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar New Four Lane: नए सिरे से होगा भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण, दोबारा जारी होगा टेंडर

Published: Fri, 12 Sep 2025 09:00 PM (IST)

भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन सड़क निर्माण के लिए अब नए सिरे से जमीन अधिग्रहण होगा। दो साल से अटके इस प्रोजेक्ट में ...और पढ़ें

नए सिरे से होगा भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण
नए सिरे से होगा भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण

HighLights

  1. नए सिरे से भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन का अधिग्रहण
  2. भूमि अधिग्रहण के कारण अटका था प्रोजेक्ट
  3. सड़क की चौड़ाई कम होने से लागत घटेगी

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर से भलजोर (हंसडीहा) तक 70 किलोमीटर बनने वाले फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए अब नए सिरे से जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई होगी। भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन सड़क भू-अर्जन के पेच में पिछले दो साल से फंसा हुआ है। जमीन अधिग्रहण के कारण ही टेंडर नहीं खुल रहा था।

अब कम से कम निजी जमीन का अधिग्रहण होगा। फिर से निविदा भी जारी की जाएगी। सड़क का संशोधित डीपीआरप मुख्यालय भेज दिया गया है। संशोधित डीपीआर के आधार पर ही निविदा जारी होगी। तीन दिन पहले मोर्थ के क्षेत्रीय आफिसर ने भागलपुर-हंसडीहा सड़क का निरीक्षण किया।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कुछ जगहों में फोरलेन सड़क की चौड़ीई कम हो जाएगी। जहां 55 से 60 मीटर सड़क चौड़ी बननी थी वहां 50 से 55 मीटर ही चौड़ीकरण होगी। सर्विस लेन की चौड़ाई सहित अन्य कार्यों में कटौती की गई है। कम से कम भू-अर्जन होने के कारण सात मीटर की जगह अब इसका सर्विस रोड 5.5 मीटर चौड़ा ही बनेगा।

सड़क की चौड़ाई कम होगी, तो इसके निर्माण की राशि भी कम हो जाएगी। भू-अर्जन की मुआवजा राशि का भी भुगतान कम करना पड़ेगा। 35-40 करोड़ रुपये कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इससे घर टूटने के साथ ही भू-अर्जन की राशि भी 150 करोड़ के बजाय 105 करोड़ ही खर्च करना होगा। पिछले माह क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा रोड का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने

इस परियोजना में शामिल कुछ योजना में कटौती और कम से कम भूमि अधिग्रहण पर बल देते हुए डीपीआर में कुछ संसोधन करने का निर्देश दिया था।

पहले चरण में अलीगंज बाईपास थाना से ढाकामोड तक बनने वाले फोरलेन सड़क के सर्विस लेन की चौड़ाई कम कर दी गई है। लोगों का घर नहीं टूटे और भू-अर्जन की समस्या खड़ी नहीं हो इसके लिए हाट पुरैनी, सांझा रजौन, पुनसिया के पास सर्विस रोड की चौड़ाई 5.5 मीटर होगी।

संझा में सरकारी गैरमजरूआ सर्व साधारण रास्ता, बांध आगियाचक में भैरव स्थान, टेकानी में खंता, धौनी में नदी कतरिया, नाली, पोखर, बांध, सड़क, कटियामा में नाली, दुकान, रास्ता, बखडाबेला में बांध, रास्ता, नाला, रजौन में कच्चा व पक्का मकान, झोपड़ी, केवाड़ी में स्कूल का हाता वाले जगह सहित 10.02 एकड़ जमीन अधिग्रहण किया जाना था, लेकिन अब कम भू-अर्जन की जाएगी।

साल 2022 के डीपीआर के अनुसार भागलपुर से ढाकामोड तक पहले चरण में बनने वाले फोरलेन सड़क के निर्माण में 971 करोड़ राशि खर्च होना था। इसके निर्माण राशि में भी 50 से 60 करोड़ राशि कम होने का अनुमान है।