विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर : गंगा के कटाव से राघोपुर बांध को बचाने की तैयारी: 'रबिया' व 'शंकरदेव' जहाजों से लाई जाएगी 14 हजार बोरी बालू

Published: Sun, 30 Aug 2026 10:31 PM (GMT+05:30)

गंगा नदी के कटाव से राघोपुर जमींदारी बांध को बचाने के लिए जल संसाधन विभाग ने फ्लड फाइटिंग कार्य तेज ...और पढ़ें

Kharik Flood Fighting: राघोपुर जमींदारी बांध को बचाने के लिए मालवाहक जहाजों से पहुंचाई जाएगी 14 हजार बोरी बालू

Kharik Flood Fighting: राघोपुर जमींदारी बांध को बचाने के लिए मालवाहक जहाजों से पहुंचाई जाएगी 14 हजार बोरी बालू

HighLights

  1. राघोपुर बांध पर गंगा कटाव रोकने को कार्य तेज।

  2. 'रबिया' और 'शंकरदेव' जहाज से बालू पहुंचाई जाएगी।

  3. 14 हजार बोरी बालू सीधे कटाव स्थल पर।

संवाद सूत्र, खरीक (भागलपुर)। गंगा नदी की तेज धारा के कारण राघोपुर जमींदारी बांध पर लगातार हो रहे कटाव और धसान को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग ने फ्लड फाइटिंग कार्य को युद्धस्तर पर तेज कर दिया है। पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र के विशेष निर्देश पर अब 'रबिया' और 'शंकरदेव' नामक बड़े मालवाहक जहाजों (कार्गो वेसल्स) के जरिए बालू लोड कर सीधे कटाव प्रभावित स्थल तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

जानकारी के अनुसार, मालवाहक जहाजों के माध्यम से एक साथ करीब 14 हजार बोरी बालू लोड कर फ्लड फाइटिंग स्थल तक पहुंचाई जाएगी। इनमें 'रबिया' जहाज में लगभग 2200 टन तथा 'शंकरदेव' जहाज में करीब 1200 टन तक सामग्री लोड करने की क्षमता है। 60 से 70 फीट लंबे इन जहाजों के जरिए एक साथ भारी मात्रा में बालू उपलब्ध होने से तटबंध सुरक्षा कार्य को नई गति मिलेगी।

  • राघोपुर जमींदारी बांध में जारी कटाव और धसान को रोकने के लिए 'रबिया' और 'शंकरदेव' मालवाहक जहाजों से बालू पहुंचाने की तैयारी

  • एक जहाज में लोड होगी करीब 14 हजार बोरी बालू; रबिया की क्षमता 2200 टन और शंकरदेव की 1200 टन

  • गंगा की तेज धार से तटबंध बचाने के लिए मेगा बैग, हाथी पांव व बोल्डर से फ्लड फाइटिंग कार्य जारी

  • पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र के निर्देश पर विभाग ने बढ़ाई गति; संसाधनों की कमी न होने देने का आदेश

मेगा बैग, हाथी पांव और बोल्डर से बचाव जारी

गंगा की भीषण लहरों के सीधे दबाव से राघोपुर जमींदारी तटबंध पर रुक-रुककर हो रहे कटाव को रोकने के लिए पहले से ही कई स्तरों पर सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। कटावग्रस्त हिस्सों में बालू भरी बोरियां, मेगा बैग, हाथी पांव और भारी बोल्डर डाले जा रहे हैं।

इसके साथ ही दियारा क्षेत्रों से देशी नावों के जरिए भी लगातार बालू लाकर बोरियों में भरने का काम जारी है। अब मालवाहक जहाजों की तैनाती से तटबंध के मुहाने पर ही हजारों बोरी बालू एक साथ उपलब्ध हो जाएगी, जिससे बिना किसी रुकावट के लगातार फ्लड फाइटिंग कार्य जारी रखा जा सकेगा।

मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

प्रशासन और जल संसाधन विभाग का मुख्य उद्देश्य गंगा के तेज प्रवाह के दबाव को कम कर राघोपुर जमींदारी तटबंध को सुरक्षित बनाए रखना है, ताकि आसपास के दर्जनों गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाया जा सके। पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र ने संबंधित अभियंताओं और प्रशासनिक पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और मौके पर आवश्यक सभी तकनीकी संसाधन तत्काल मुहैया कराए जाएं।