Bhagalpur Chunav RESULT: भागलपुर की सभी 7 सीटों पर NDA जीता, RJD, Congress, VIP का सुपड़ा साफ, देखें ताजा अपडेट
Bhagalpur Election 2025 RESULT: भागलपुर जिले की सात सीटों में से सात पर एनडीए के प्रत्याशी जीत गए हैं। भागलपुर सीट पर भाजपा की जीत हुई है। कहलगांव सीट ...और पढ़ें

Bhagalpur Election RESULT 2025: भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर एनडीए ने जीत का परचम लहराया हैं।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Election RESULT भागलपुर जिले की सात सीटों में से सात पर एनडीए के प्रत्याशी जीत गए हैं। भागलपुर सीट पर भाजपा के रोहित पांडेय की जीत हुई है। कहलगांव सीट पर जदयू के शुभानंद मुकेश ने विजय हासिल किया है। बिहपुर से भाजपा के कुमार शैलेंद्र ने जीत का परचम लहराया। गोपालपुर से जदयू के बुलो मंडल विजयी हुए हैं। नाथनगर से लोजपा-आर के मिथुन यादव चुनाव जीते हैं।
पीरपैंती से भाजपा के मुरारी पासवान ने चुनाव जीता है। सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक ललित नारायण मंडल एक बार फिर से चुनाव जीतने में सफल रहे। यहां भाजपा के खाते में 3, जदयू के खाते में तीन और लोजपा-आर के खाते में एक सीट गई है। अंग प्रदेश के इस इलाके में एनडीए का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा। भाजपा की बिहपुर, भागलपुर और पीरपैंती में जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं जदयू के कार्यकर्ता भी तीनों सीटों पर जीत हासिल कर फूले नहीं समा रहे। लोजपा-आर के खाते में एक सीट आने से चिराग पासवान के समर्थकों में जोश भर गया है।
भागलपुर जिले की सात सीटों में से सात पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कहलगांव सीट पर राजद प्रत्याशी रजनीश भारती भी अपनी बढ़त गंवाकर पिछड़ गए हैं। भागलपुर, सुल्तानगंज, पीरपैंती, बिहपुर, गोपालपुर और नाथनगर में एनडीए के उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। भागलपुर की सभी सात सीटों के ताजा रुझान आ गए हैं। यहां एनडीए 6 सीटों पर आगे है। महागठबंधन प्रारंभिक चरण की वोटों की गिनती में पिछड़ गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज शुक्रवार, 14 नवंबर को घोषित किए जा रहे हैं। भागलपुर की सात सीटों यथा भागलपुर, सुल्तानगंज, कहलगांव, बिहपुर, गोपालपुर, नाथनगर और पीरपैंती सीट के लिए कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है। Bhagalpur Election RESULT 2025
प्रत्येक विधानसभा में इवीएम के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल तथा पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए पांच टेबल लगाया जा रहा है। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा वार 21 टेबल मतों की गिनती के लिए लगाया जा रहा है। इवीएम से मतों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना कर्मी लगाए गए हैं।
वोटों की गिनती के लिए एक माइक्रो आब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और एक काउंटिंग असिस्टेंट रहेंगे। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक सुपरवाइजर और दो काउंटिंग असिस्टेंट लगाए जा रहे हैं। भागलपुर के दोनों मतगणना केंद्र राजकीय पालिटेक्निक, बरारी तथा महिला आइटीआइ, बरारी पर पुख्ता सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। Bhagalpur Vidhan Sabha Chunav RESULT 2025
कड़ी सुरक्षा में आठ बजे से मतों की गिनती
शुक्रवार को आठ बजे पूर्वाह्न से मतगणना प्रारंभ होगी। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 राउंड की मतगणना होगी। कहलगांव व पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में 30 से 32 राउंड की मतगणना होगी। गोपालपुर व बिहपुर विधानसभा क्षेत्र की लगभग 24 से 26 राउंड की मतगणना होगी। सुबह दस बजे से रूझान आना शुरू हो जाएगा। पहला रूझान पोस्टल बैलेट की आएगी। तीन से चार बजे तक प्रत्याशियों का जीत-हार तय हो जाएगा। मतगणना केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेराबंदी रहेगी। पहले घेरे में केंद्रीय अर्धसैनिक बल, दूसरे घेरे में बिहार सैन्य पुलिस एवं तीसरे घेरे में जिला पुलिस बल की तैनाती की गई है।प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 60 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं। वाच टावर व ऊंचे भवन से पुलिस व पदाधिकारियों की निगरानी रहेगी। जगह-जगह मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वीडियोग्राफी होगी। जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि पूरी पारदर्शिता के साथ मतों की गिनती होगी।
वर्तमान विधायकों के भाग्य का फैसला
भागलपुर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र के लड़ रहे वर्तमान विधायकों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को हो जाएगा। बिहपुर से भाजपा के कुमार शैलेंद्र, गोपालपुर से जदयू के बागी निर्दलीय गोपाल मंडल, कहलगांव से भाजपा के बागी निर्दलीय पवन कुमार यादव, भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा और सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक ललित नारायण मंडल के भाग्य का फैसला शुक्रवार को हो जाएगा। कौन विधायक विधानसभा जा पाएंगे या फिर पूर्व विधायक कहलाएंगे। पीरपैंती के भाजपा विधायक ललन कुमार व नाथनगर के राजद विधायक अली अशरफ सिद्धिकी टिकट नहीं मिलने से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। ललन पासवान भाजपा को छोड़कर राजद के हो गए हैं। नाथनगर और पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र को नया विधायक बनना तय है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।