विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर शिक्षा विभाग के 6 लिपिकों को हटाया गया, 98.12 लाख रुपये के गबन का मामला  

Published: Sun, 11 Oct 2026 03:40 PM (IST)

भागलपुर शिक्षा विभाग में 98.12 लाख रुपये के गबन के बाद क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने बड़ा कदम उठाया है।

एआई जनरेटेड सांकेतिक तस्वीर

एआई जनरेटेड सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. गबन के बाद 6 लिपिकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त।

  2. क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सुभाष गुप्ता ने आदेश जारी किया।

  3. सभी को मूल कार्यालयों में तत्काल लौटने का निर्देश।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिला शिक्षा विभाग में 98.12 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने के बाद क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है।

भागलपुर और बांका के विभिन्न कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिनियुक्त छह लिपिकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है।

सभी कर्मियों को अपने मूल पदस्थापन कार्यालय में वापस तत्काल लौटने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सुभाष कुमार गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

अपने मूल दफ्तरों में होगी वापसी 

आदेश के अनुसार, मो. फाइक, उच्च वर्गीय लिपिक की प्रतिनियुक्ति जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बांका से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, भागलपुर में की गई थी।

अब उन्हें अपने मूल कार्यालय डायट, बांका में लौटना होगा, जबकि कुमार राहुल, उच्च वर्गीय लिपिक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय बांका से प्रतिनियुक्त होकर जिला डीईओ कार्यालय भागलपुर में कार्यरत थे। उन्हें वापस जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बांका में योगदान देना होगा।

वहीं, राकेश रंजन, उच्च वर्गीय लिपिक प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, नगरपारा, भागलपुर से प्रतिनियुक्त होकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, भागलपुर में काम कर रहे थे। उन्हें अपने मूल कार्यालय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, नगरपारा लौटना होगा।

साथ ही रामानुज सिंह, निम्नवर्गीय लिपिक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, भागलपुर से प्रतिनियुक्त होकर उच्चतरस्तरीय राजकीय नवस्थापित जिला स्कूल, भागलपुर में कार्यरत थे। उन्हें डीईओ भागलपुर में वापस योगदान देना होगा।

गौतम कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक डीईओ कार्यालय, भागलपुर से प्रतिनियुक्त होकर डीईओ कार्यालय बांका में कार्यरत थे। उन्हें अपने मूल कार्यालय भागलपुर लौटना होगा, जबकि देवेंद्र ठाकुर, उच्च वर्गीय लिपिक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बांका से प्रतिनियुक्त होकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, भागलपुर में कार्यरत थे। उन्हें वापस जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बांका में योगदान देना होगा।

क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक सुभाष कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि योगदान देने के बाद उसकी रिपोर्ट प्रमंडलीय मुख्यालय को देंगे।

यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए पर्यवेक्षक बनने का मौका, बक्सर में 22 पदों के लिए 21 अक्टूबर से आवेदन शुरू