विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर : चौकी के नीचे छिपा था नशेड़ी भाई, सोते ही बड़े भाई के सिर पर मूसल से किया जोरदार प्रहार; तड़पकर अमन की मौत

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:59 AM (IST)

Bhagalpur Murder News: भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड में एक छोटे भाई ने नशे की लत में अपने बड़े भाई अमन ...और पढ़ें

Bhagalpur Murder News: नवगछ‍िया के नारायणपुर में सूखे नशे के आदी छोटे भाई ने सोए अवस्था में बड़े भाई को मूसल से कूचकर मार डाला, आरोपी फरार

Bhagalpur Murder News: नवगछ‍िया के नारायणपुर में सूखे नशे के आदी छोटे भाई ने सोए अवस्था में बड़े भाई को मूसल से कूचकर मार डाला, आरोपी फरार

HighLights

  1. नशेड़ी छोटे भाई ने बड़े भाई की मूसल से हत्या की।

  2. भागलपुर के भवानीपुर गांव में देर रात हुई वारदात।

  3. आरोपी सुमन कुमार फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

संवाद सूत्र, नारायणपुर (भागलपुर)। Bhagalpur Murder News: भागलपुर जिले के नवगछ‍िया पुल‍िस ज‍िला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर गांव में बुधवार की देर रात पारिवारिक रिश्ते को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सूखे नशे की लत के शिकार एक छोटे भाई ने सोई हुई अवस्था में अपने सगे बड़े भाई के सिर पर मसाला पीसने वाले भारी मूसल से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे दर्दनाक मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पहचान भवानीपुर गांव निवासी सुधीर मंडल के 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। वहीं, हत्या का आरोप उसके 18 वर्षीय छोटे भाई सुमन कुमार पर लगा है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, आरोपी सुमन कुमार पिछले काफी समय से सूखे नशे (स्मैक/गांजा आदि) का आदी था। उसकी इस बुरी लत और हरकतों से न सिर्फ घरवाले बल्कि पूरे टोले के लोग अक्सर परेशान रहते थे।

  • भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित भवानीपुर गांव में बुधवार देर रात करीब दो बजे दिल दहला देने वाली वारदात

  • सूखे नशे के आदी 18 वर्षीय सुमन कुमार ने अपने 20 वर्षीय सगे बड़े भाई अमन कुमार की मूसल से कूचकर की हत्या

  • चौकी के नीचे घात लगाकर छिपा था आरोपी भाई, बड़े भाई के दोबारा सोते ही सिर पर किया जानलेवा प्रहार

  • घटना के बाद से आरोपी भाई फरार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा

बुधवार की रात दोनों भाई रोज की तरह घर के कमरे में एक ही चौकी (तख्त) पर सोने गए थे। देर रात करीब दो बजे छोटा भाई सुमन अचानक चौकी से उठकर कमरे से बाहर निकल गया।

तलाश कर लौटा बड़ा भाई, चौकी के नीचे छिपकर बैठा था कातिल

सुमन के उठने की आहट पाकर बड़ा भाई अमन भी उसकी खोजबीन करने के लिए कमरे से बाहर निकला। करीब आधे घंटे तक आसपास तलाश करने के बाद जब सुमन का कहीं पता नहीं चला, तो अमन वापस कमरे में लौटा और निश्चिंत होकर चौकी पर दोबारा सो गया। लेकिन उसे तनिक भी भनक नहीं थी कि उसका अपना सगा भाई उसी की जान लेने की तैयारी कर चुका है। सुमन बाहर से आकर कमरे में चौकी के नीचे ही मूसल लेकर घात लगाए छिपा बैठा था।

संभलने का मौका तक नहीं मिला, मौके पर ही तोड़ा दम

जैसे ही अमन गहरी नींद में गया, चौकी के नीचे से कुछ आहट हुई। जब तक वह चौंककर कुछ समझ पाता या संभलने की स्थिति में आता, तब तक चौकी के नीचे से निकले सुमन ने मसाला कूटने वाले भारी मूसल से अमन के सिर पर जोरदार वार कर दिया। नींद और अचेत अवस्था में होने के कारण अमन खुद का बचाव नहीं कर सका और लगातार हुए गंभीर प्रहारों से उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

चीख-पुकार सुनकर जब तक घर के अन्य सदस्य कमरे की ओर दौड़े, तब तक आरोपी सुमन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुका था। गुरुवार की सुबह सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।