Move to Jagran APP

बोले जिलाध्यक्ष-भाजपा के प्रति लोगों में बढ़ा विश्वास, सदस्यता अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता Bhagalpur News

जिलाध्‍यक्ष ने कहा कि लोग स्वत भाजपा से जुडने लगे हैं। कार्यकर्ता केन्‍द्र की योजनाओं और मोदी की नीति को जन जन तक पहुंचाएं। सदस्‍यता अभियान के लिए लोगों को जानकारी दें।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 09:37 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 09:37 AM (IST)
बोले जिलाध्यक्ष-भाजपा के प्रति लोगों में बढ़ा विश्वास, सदस्यता अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता Bhagalpur News
बोले जिलाध्यक्ष-भाजपा के प्रति लोगों में बढ़ा विश्वास, सदस्यता अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। पीरपैंती प्रखंड के शेरमारी बाजार स्थित भाजयुमो अध्यक्ष मिंकु तिवारी के निर्माणाधीन व्यवसायिक प्रशाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक दक्षिणी मंडल अध्यक्ष शिवबालक तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें 06 जुलाई से आरंभ होनेवाले भाजपा के नवीन सदस्यता अभियान को लेकर तैयारी की समीक्षा की गई । बैठक में जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला तथा पूर्व प्रत्याशी सह विधानसभा सदस्यता प्रभारी ललन पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आवश्यक जानकारी दी।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि देश की सुरक्षा, अस्मिता के लिए केन्‍द्र सरकार गंभीर है। आतंकवादी और देशद्रोहियों से समझौता नहीं किया जा रहा है। विश्‍व के देश अब भारत को विकसित और समृद्ध देश के रूप में देख रहे हैं। भारत की बातें सभी देश सुनते हैं। भारत के प्रति अन्‍य देशों का नजरिया यहां की संस्‍कृति, सभ्‍यता और गौरवशाली अतीत के प्रति जिज्ञाषु हो गया है। देश की जनता नरेन्‍द्र मोदी के व्‍यक्तित्‍व और विकास नीति पर आधारित योजनाओं प्रभावित हो चुकी है। इसलिए भाजपा से जोडने में लोगों को ज्‍यादा परेशानी अब नहीं होती। लोग स्‍वत: भाजपा से जुडने लगे हैं। कार्यकर्ता केन्‍द्र की योजना और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की नीति को जन जन तक पहुंचाएं। सदस्‍यता अभियान के लिए लोगों को जानकारी दें। लोगों में भाजपा के प्रति रूचि है, वे वे भाजपा से जुडकर काम भी करना चाहते हैं। सभी का स्‍वागत करते हुए ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को भाजपा से जोडें।

बैठक में दिप्तेंद्र वर्णवाल, विजय राय, ऋषिकेश सिंह, प्रदीप सिंह, हरेराम शर्मा, रोहित पासवान, अर्जुन चौधरी, मुन्ना चौधरी, मुरारी पासवान, मिलन रजक, पंकज सिंह, रविन्द्र पासवान, रुस्तम खान, मो जैकी, मो मोनू, अखिलेश सिंह, संतोष पांडेय, पप्पू भगत, भरत ठाकुर, रामाशंकर राय, अजय यादव, राकेश सिंह, सुमन पांडेय, संजय सिंह, ओम प्रकाश चौरसिया, बजरंगी मंडल आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उधर, पीरपैंती बाजार धर्मशाला में उत्तरी मंडल अध्यक्ष शीतांशु मंडल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई।

भाजपा का संगठन पर्व सह सदस्यता कार्यशाला बुधवार को हवाई अड्डा के पास एक विवाह भवन हुई। बैठक में भागलपुर जिला के सदस्यता प्रमुख विजय कुमार कुशवाहा, उमाशंकर, निरंजन कुमार मंडल, दीपशिखा नंद, प्रभाकर सिंह आदि उपस्थित थे।

भाजपा द्वारा शुरू की जाने वाली सदस्यता अभियान को लेकर कहलगांव नगर भाजपा एवं सभी मंच मोर्चा की हुई एक संयुक्त बैठक में सघन रूप से सभी वर्गों के बीच सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष रामकुमार पाठक ने की। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने सभी सदस्यों से इस सदस्यता महा अभियान में लगने की बात कही। उन्होंने कहा कि विश्व मे भाजपा सदस्य के मामले में सबसे बड़ी पार्टी है। सभी लोगों को पार्टी से जोडऩा है। यही लक्ष्य भाजपा का है। बैठक को महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू चौबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, नगर भाजपा महामंत्री गोपाल शर्मा, सुशांत कुमार, कर्नल दयानन्द, उत्तम चौधरी, आमोद कुमार शर्मा, रवि कुमार, अजीत कुमार मिश्र आदि ने संबोधित करते हुए कहलगांव नगर में सभी वार्डो में शिविर लगाकर घर घर जाकर सदस्य बनने की बात कही। 6 जुलाई को कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए यही से सदस्यता अभियान का उद्घाटन किये जाने का निर्णय लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.