Intermediate results : जिले में छात्रों का दबदबा... टॉप टेन में दो छात्राएं, जानें... किनको मिले बेहतर अंक Bhagalpur News
इंटर का रिजल्ट जारी करने के बाद भागलपुर के टॉप टेन की सूची जारी की है। टॉप टेन में 90 फीसद से ज्यादा अंक लाने में छात्रों की संख्या आठ है और छात्राएं दो है।
भागलपुर, जेएनएन। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्रों ने आधी आबादी को पछाड़ दिया। रिजल्ट जारी करने के बाद जिले के टॉप टेन की सूची जारी की है। टॉप टेन में 90 फीसद से ज्यादा अंक लाने में छात्रों की संख्या आठ है और छात्राएं दो है। 90 फीसद से ज्यादा अंक लाने वाले छात्र विज्ञान संकाय से हैं। जिले में सबसे ज्यादा अंक विज्ञान संकाय में 94.4 फीसद नवगछिया के मनीष कुमार जायसवाल ने लाया है। जबकि विज्ञान में जिले के टॉप पांच में दो छात्रों और एक छात्रा का नंबर 461 ही है।
इंटर परीक्षा के टॉप 10 जिला टॉपर ओवर ऑल
1. मनीष कुमार जायसवाल - 94.4
2. कुणाल कुमार - 94
3. नरेंद्रआनंद - 93.4
4. खुशी सक्सेना - 92.2
4. आरव आनंद - 92.2
4. आनंद राज - 92.2
5. दीपांकर कुमार- 91.8
6. नेहा कुमारी - 91.2
7. मो अब्दुल मजीद अंसारी - 91
8. सुशांत कुमार - 90.4
9. अनन्या कपिल श्रीवास्तव - 89.8
10. साकेत कुमार शर्मा - 89.6
10. सोनू कुमार - 89.6
10. रूमा - 89.6
10. जेबा परवीन - 89.6
10. जूही गुप्ता 89. 6
आर्ट्स टॉपर
-मो अब्दुल मजीद अंसारी - 455
-अनन्या कपिल श्रीवास्तव - 449
-अभिषेक कुमार सिंह - 441
-आकाश कुमार - 436
-राजनंदिनी कुमारी - 436
विज्ञान में टॉपर
- मनीष कुमार जायसवाल - 473
- नरेंद्रआनंद - 467
- खुशी सक्सेना - 461
- आरव आनंद - 461
- आनंद राज - 461
कॉमर्स में टॉपर
- कुणाल कुमार -470 अंक
- दीपांकर कुमार- 459
- नेहा कुमारी - 456
- सुशांत कुमार - 452
- सन्नी कुमार - 448
सिमुलतला आवासीय विद्यालय का छात्र किशन चौथे स्थान पर
बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के विज्ञान संकाय से किशन कुमार ने 471 अंक लाकर सूबे में आठ छात्र-छात्राओं के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। वाणिज्य संकाय में यशवंत राज ने 470 अंक के साथ चार छात्र-छात्राओं के साथ संयुक्त रूप से पांचवां रैंक हासिल किया। जबकि कला संकाय में रोहित पासवान एवं ज्ञानोदय 465 अंक लाकर सूबे में तीन छात्र-छात्राओं के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय के अवधेश एवं नवीन 464 अंक लाकर पूरे सूबे में तीन छात्र छात्राओं के साथ संयुक्त रूप से पांचवां रैंक हासिल किया।
विद्यालय से इस वर्ष इंटरमीडएट में कुल 70 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। विज्ञान संकाय से सबसे ज्यादा 51 छात्र छात्राएं है। जिसमें 25 छात्र एवं 26 छात्राएं है। 31 गणित से 20 जीव विज्ञान विषय के छात्र-छात्राएं हैं। वाणिज्य संकाय से कुल 09 छात्र- छात्राएं है। जिसमें 7 छात्र एवं 2 छात्राएं हैं। कला संकाय से कुल 10 छात्र- छात्राएं है। जिसमें 5 छात्र एवं 5 छात्राएं है।