Move to Jagran APP

Bhagalpur COVID-19 news update: 14 मरीजों की मौत, जानिए... कितना पहुंचा आंकड़ा

Bhagalpur COVID-19 news update भागलपुर में लगातार कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। पिछले 30 घंटों में जिले में पांच मरीजों की मौत हो गयी। 14 कोरोना मरीजों की मौत बीते 30 घंटे के अंदर हो गयी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 10:37 AM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 10:37 AM (IST)
Bhagalpur COVID-19 news update: 14 मरीजों की मौत, जानिए... कितना पहुंचा आंकड़ा
भागलपुर में लगातार कारोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है।

जागरण सवांददाता, भागलपुर। मायागंज अस्पताल में लगातार कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। पिछले 30 घंटों में भागलपुर शहर और जिले में पांच मरीजों की मौत हो गयी। इलाज करा रहे 14 कोरोना मरीजों की मौत बीते 30 घंटे के अंदर हो गयी। चार मुंगेर, तीन बांका और एक-एक मृतक कटिहार व जमुई जिला थे।

loksabha election banner

भागलपुर शहर के भीखनपुर निवासी 55 साल की महिला को 27 अप्रैल को भर्ती किया गया था। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मौत हो गयी। नाथनगर के नरगा निवासी 60 की महिला को चार मई को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया, बुधवार की सुबह दस बजे मौत हो गयी। नाथनगर की 35 साल की महिला को चार मई को भर्ती कराया गया था, बुधवार की छह बजे मौत हो गयी। खरीक प्रखंड के तेलघी निवासी 43 साल के युवक को 24 अप्रैल को भर्ती किया गया, बुधवार की सुबह मौत हो गयी। बिहपुर प्रखंड के मड़वा निवासी को 30 अप्रैल को भर्ती किया गया, बुधवार की सुबह करीब चार बजे मौत हो गयी।

मुंगेर जिले के बंगलवा, थरार निवासी 61 साल के बुजुर्ग को मंगलवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया, मंगलवार की रात आठ बजे मौत हो गयी। असरगंज के विजयपुर निवासी 24 साल के युवक को चार मई को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया, बुधवार को मौत हो गयी। जमालपुर के सरोजपुर निवासी 72 साल के बुजुर्ग को 30 अप्रैल को इमरजेंसी में भर्ती किया गया था, मंगलवार को 11 बजे इलाज मौत हो गयी। हवेली खड़गपुर के पटेलनगर निवासी 80 साल की महिला को तीन मई को आईसीयू में भर्ती किया गया था। बुधवार को मौत हो गयी।

बांका जिले के भूयारा, शंभूगंज निवासी 58 साल के अधेड़ को मंगलवार को भर्ती किया गया था। मंगलवार को शाम छह बजे मौत हो गयी। नवादा बाजार रजौन निवासी 60 साल के बुजुर्ग को 25 अप्रैल को भर्ती किया गया, बुधवार की सुबह मौत हो गयी। बाराहाट निवासी 35 साल के युवक को तीन मई को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। कराया गया। बुधवार की सुबह पांच बजे मौत हो गयी। जमुई जिले के मनीपुर, सिकंदरा निवासी 38 साल की महिला को तीन मई को भर्ती किया गया, मंगलवार की शाम को मौत हो गयी। को दोपहर बाद पौने तीन बजे इलाज के दौरान मौत हो गयी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.