Bhagalpur Coronavirus News : नियंत्रण कक्ष की निगरानी के लिए तीन पालियों में अधिकारी तैनात, इस तरह कोरोना मरीजों को मिल रही मदद
Bhagalpur Coronavirus News भागलपुर में कोरोना मरीजों की मदद के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसके लिए नियंत्रक कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अतिरिक्त पालिवार अधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यहां से कोरोना मरीजों को तुरंत मदद पहुंचाई जाती है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नियंत्रक कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अतिरिक्त पालिवार अधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रथम पाली सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक जिला सहकारिता पदाधिकारी मोहम्मद जैनुलाब्दीन अंसारी लघु ङ्क्षसचाई विभाग के कनीय अभियंता अमित कुमार कृषि समन्वयक आशुतोष कुमार ङ्क्षसह कार्यपालक सहायक सुजीत कुमार व कार्यपालक सहायक ऋतुराज सिन्हा को प्रतिनियुक्त किया गया है।
दूसरी पाली दो बजे से रात 10 बजे तक सहायक निदेशक उधान विकास कुमार ङ्क्षसचाई विभाग के कनीय अभियंता ललन कुमार कृषि समन्वयक सदय कुमार ङ्क्षसह कार्यपालक सहायक रजनीकांत कुमार व कार्यपालक सहायक राकेश कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। तृतीय पाली रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन संजय कुमार कनीय अभियंता पथ अंचल कुंदन कुमार कृषि समन्वयक गौरी शंकर चौधरी कार्यपालक सहायक राकेश कुमार गुंजन व कार्यपालक सहायक राजन कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। नव प्रतिनियुक्त कर्मी को पत्र प्राप्ति के साथ ही जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थित नियंत्रण कक्ष में नोडल पदाधिकारी के समक्ष योगदान करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। सभी नव प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यालय आदेश के निर्देशों एवं नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
प्रखंड स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर बने, वैक्सीन की हो व्यवस्था
संसू,पीरपैंती :प्रखंड में गुरुवार को पंचायत समिति की वर्चुअल बैठक प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन बीडीओ डॉ चंदन कुमार चक्रवर्ती ने किया। बैठक में पीरपैंती विधायक ई ललन कुमार ने भी भाग लिया। मनरेगा और ग्रामीण विकास योजना योजनाओं पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रखंड स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर बने। सभी पंचायतों में वैक्सीन के साथ दियारा क्षेत्रो में भी जांच की व्यवस्था हो। रेफरल अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था हो। बैठक में जलनल व खराब चापानल का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने कहा कि पीएचईडी विभाग की मनमानी के चलते जलनल योजना अधूरी पड़ी है। कई जगहों पर आयरन युक्त पानी चापाकल से निकल रहा है। राशन कार्ड में सुधार का भी मुद्दा उठा। रिफातपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र व खवासपुर स्वास्थ्य केंद्र में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करने की मांग रखी गई। मलिकपुर वार्ड संख्या 12 के ङ्क्षबदटोली में प्राथमिक विद्यालय बनाने का प्रस्ताव रखा गया।