Move to Jagran APP

भागलपुर : लोहिया पुल के नीचे मुर्गा दुकानदार को मारी गोली, स्थिति नाजुक, एक गिरफ्तार

भागलपुर में लगातार आपराधिक घटनाएं घटती जा रही है। मुर्गा दुकानदार के स्‍टाफ को यहां गोली मार दी गई है। स्‍थति काफी नाजुक है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 10:39 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 10:39 AM (IST)
भागलपुर : लोहिया पुल के नीचे मुर्गा दुकानदार को मारी गोली, स्थिति नाजुक, एक गिरफ्तार
भागलपुर में लगातार हत्‍या की घटनाएं हो रही है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कोतवाली थानाक्षेत्र के लोहिया पुल के नीचे मुर्गा दुकान पर काम करने वाले मुहम्मद दुलारे उर्फ डैनी को बदमाशों ने शुक्रवार की शाम को गोली मार गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। चार की संख्या में आये हमलावरों में एक को कोतवाली पुलिस ने मौके पर लोगों के सहयोग से दबोच लिया है। उसकी पहचान मुहम्मद आमिर के रूप में हुई है। पुलिस उसकी निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

loksabha election banner

उधर बदमाशों की होली से जख्मी दुलारे को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होली जांघ में लगी है। अधिक कजून निकल जाने से चिकित्सकों ने उसकी हालत गम्भीर बताई है। दुलारे मोजाहिदपुर थानाक्षेत्र के नवाबबाग का रहने वाला है। घटना के पीछे लेनदेन और पुरानी रंजिश की बात कही जा रही है। सिटी एएसपी शुभम आर्या पुलिस टीम की मदद से सच का पता कर रहे हैं।

शूटर मुहम्मद मुन्ना को आए थे निशाना बनाने, दुलारे को लग गई गोली

लोहियापुल के नीचे चिकेन सेंटर चलाने वाले मुहम्मद मुन्ना शूटरों के निशाने पर था। अचानक देर शाम चिकेन सेंटर के समीप पहुंचे चार शूटरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों के निशाने पर मुहम्मद मुन्ना ही था लेकिन चिकेन सेंटर पर मुर्गा छीलने और कटाई का काम करने वाले दुलारे की जांघ में गोली जा लगी। छह चक्र गोलियां दागे जाने की बात कही जा रही है।

गोलियों की तड़तड़ाहट से जमा हुए लोगों ने बदमाशों को ललकारा और उन्हें दौड़ाने लगे। इसबीच घटना की जानकारी बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच लोगों के हौसले को बल देते हुए हमलावरों में एक को लोगों की मदद से दबोच लिया है। गिरफ्तार बदमाश आमिर से पूछताछ बाद उसकी निशानदेही पर मोजाहिदपुर के मुल्लाचक, हुसैनपुर, शहबाजनगर आदि इलाके में छापेमारी कर रही है। इधर, भागलपुर में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.