मरहम का काम करेगा नागरिकता संशोधन विधेयक, भाजपा नेताओं कहा-स्वर्णिम दिन Bhagalpur News
लोकसभा के बाद राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पास होने पर भागलपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि यह विधेयक राष्ट्रीय भावना के लिए जरूरी था।
भागलपुर, जेएनएन। राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पास होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह पीडि़त शरणार्थियों के लिए मरहम का काम करेगा।
चौबे ने कहा है कि आजादी के बाद पाकिस्तान सहित कुछ देशों में कुछ वर्ग विशेष पर अत्यधिक अत्याचार हुए हैं। उन लोगों की वहां कोई सुनने वाला नहीं था। वे लोग बड़ी संख्या भारत में शरणार्थी के रूप में वर्षों से रह रहे हैं।
भागलपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में पार्टियां अपने घोषणा पत्र के आधार पर चुनाव लड़ती हैं और जनता उन्हें उसके हिसाब से चुनती है। भाजपा चुनाव से पहले ही ये इरादा देश के सामने रखी था, जिसे जनता ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि ये बिल उन सभी लोगों को उनके अधिकार देने का बिल है जिन्होंने अपना इज्जत, धर्म, संस्कृति को बचाने के लिए भारत में शरण लेने का काम किया है या आगे ऐसी यातना और प्रताड़ना से बचने के लिए वह यदि भारत आते हैं तो उन्हें यहां शरण दिया जाएगा। उन्होंने कहा इस बिल के पास होने से देश की जनता में नरेंद्र मोदी वाली सरकार के प्रति और अटूट श्रद्धा वह विश्वास जगी है।
बिल पास होने पर भारतीय जनता पार्टी भागलपुर के जिला महामंत्री विजय कुशवाहा, सरस्वती कुमार, मुकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, प्रो किरण सिंह, दिलीप निराला, संतोष कुमार, गुड्डू शुक्ला, सोनू घोष, जिला मंत्री विपुल सिंह, मुरारी पासवान, जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हरवंश मनी सिंह, नरेश मिश्र, नभय चौधरी, अभय बर्मन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रीति शेखर, पवन मिश्रा, राजकुमार सिंह, राजीव तिवारी, अभिनव सिंह ,मनीष दास, प्रिंस मंडल, संजीव सिंह, देवव्रत घोष, सुधीर भगत, सुनील सिंह, रामदेव साह, उमाशंकर, प्यारे हिन्द आदि ने भी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रगट किया।
वहीं, विजय मित्रा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, डॉ विनय गुप्ता, सौरभ कुमार, धर्मेंद्र, बबलू, महेश शर्मा, पिछड़ा मंच प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरदीप साह, प्रह्लाद चिरानिया, विकास सिंह, हिमांशु आनंद आदि ने भी खुशी व्यक्त की।