भागलपुर में पशुओं से लदे वाहन को रोका तो हुआ बवाल, चंद घंटों में छावनी में तब्दील हुआ इलाका
भागलपुर के अलीगंज में पशु लदे वाहन को रोके जाने पर विवाद हो गया, जिससे इलाके में भारी विरोध प्रदर्शन ...और पढ़ें

मौके पर पहुंची पुलिस। फोटो जागरण
HighLights
पशु लदे वाहन को अलीगंज में रोका गया।
विरोध प्रदर्शन से भागलपुर-बांका मार्ग पर जाम लगा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज के समीप से गुजर रहे पशु लदे वाहन को शुक्रवार देर शाम कुछ लोगों ने रोक दिया। मामले की जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर अलीगंज हुसैनाबाद चौक पर विरोध करते हुए बैठ गए।
जानकारी मिलते ही डीएसपी टू कई थाना पुलिस के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और पशु के साथ वाहन को बबरगंज थाना भेजा। वहीं इस घटना के बाद दूसरे पक्ष जो आंदोलन कर रहे थे उनका आक्रोश बढ़ने लगा। ये लोग कह रहे थे कि पशु को लेकर जो वाहन आ रहा था, उसके चालक के साथ मारपीट किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त बल को भी यहां तैनात किया गया। वहीं बताया जा रहा है कि करीब पशु को बलुआचक से लाया जा रहा था।
वहीं, दो घंटे से ज्यादा समय से जाम के कारण भागलपुर बांका मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री इस दौरान परेशान दिखे। वो यात्री जो भागलपुर की ओर आ रहे थे वो वाहन से उतर कर पैदल ही आगे जाने लगे।
बाबा गिरोह पर वाहन रोकने का आरोप
गाय लेकर आ रही वाहन को रोकने का आरोप बाबा गिरोह के सदस्यों पर लगाया गया है। आंदोलन कर रहे लोगों ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि इस गिरोह को गौतम गोस्वामी नामक व्यक्ति चलाता है।
वाहन चालकों को रंगदारी के लिए रोका गया था। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि पशु को हुसैनाबाद ले जाया जा रहा था। पशु को बचाने के लिए वाहन को रोका गया था।
वाहन को रोकने के बाद सीधे पुलिस को जानकारी दी गयी थी। जब वाहन चालक से वैध कागज मांगा गया तो नहीं दिखाया गया। चालक से किसी ने मारपीट नहीं किया है।
छावनी में बदला मोहल्ला, वार्ता बाद शांति
मामले को शांत करने के लिए कई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की भारी संख्या को देखते हुए आंदोलनकारी धीरे धीरे शांत हो गए। वहीं डीएसपी टू राकेश कुमार ने स्थानीय लोगों से वार्ता आरंभ किया। काफी देर तक लोगों को समझाया गया जिसके बाद मामला शांत हुआ।
डीएसपी ने बताया कि पशु लदे वाहन को लेकर चालक जा रहे थे । कुछ लोगों ने उसे रोका। पुलिस ने वाहन के साथ पशु काे थाना पहुंचा दिया है। मामले की जांच हो रही है। पशु की खरीद ब्रिकी का वैध कागज मांगा गया है।
