विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर से दिल्ली रोजाना, तो सहरसा से मुंबई के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन; चेक करें शेड्यूल और रूट

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:30 PM (IST)

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल और ...और पढ़ें

भागलपुर-आनंद विहार और सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेनें शुरू

भागलपुर-आनंद विहार और सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेनें शुरू

HighLights

  1. भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से रोजाना चलेगी।

  2. सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन खगड़िया होकर 18 सितंबर से चलेगी।

  3. दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ में यात्रियों की भीड़ कम करेगी।

जागरण टीम, भागलपुर/खगड़िया। विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर और आनंद विहार टर्मिनल के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन संचालन को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है।

04062 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक रोजाना दोपहर 12 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी (47 फेरे) और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

वहीं, 04061 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक रोजाना शाम 4:30 बजे भागलपुर से चलेगी (47 फेरे) और अगले दिन रात आठ बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

यह ट्रेन रास्ते में अजगैवीनाथ धाम, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड क्लास (जनरल), स्लीपर क्लास और एसी कोच की सुविधा होगी।

खगड़िया होकर सहरसा से लोकमान्य तिलक के लिए चलेगी पूजा स्पेशल

दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पूजन के दौरान ट्रेनों में भीड़ की संभावना को देखते हुए, यात्रियों की सुविधा को लेकर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की जा रही है।

इसी क्रम में खगड़िया होकर सहरसा से लोकमान्य तिलक के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। जो खगड़िया के रास्ते समस्तीपुर होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन 18 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल ट्रेन 20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी।

यह मानसी, खगड़िया, हसनपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए लोकमान्य तिलक के लिए जाएगी। इसे ट्रेन के परिचालन से जिले के लोगों को काफी सुविधा होगी।