विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर में लापता 5 बच्चियां सकुशल मिलीं, CM स्तर पर हुई निगरानी; SP के संपर्क में रहे विधायक रोहित पाण्डेय

Published: Thu, 21 May 2026 11:05 PM (GMT+05:30)

भागलपुर से लापता हुई पांच मासूम बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर मामले की निगरानी की गई।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. भागलपुर से लापता पांच बच्चियां सकुशल बरामद हुईं।

  2. मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर मामले की निगरानी की गई।

  3. विधायक ने पुलिस लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। ललूचक, नरगा चौक और चंपानगर क्षेत्र से पांच मासूम बच्चियों के लापता होने की सूचना मिलते ही नगर विधायक रोहित पाण्डेय सक्रिय हो गए और सुबह से ही पुलिस अधीक्षक के संपर्क में रहकर पूरे मामले की निगरानी करते रहे।

मामले को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी गंभीरता से लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर लगातार मॉनीटरिंग की गई। विधायक ने बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी पर मुख्यमंत्री और भागलपुर पुलिस की तत्परता की सराहना की।

वहीं, विधायक ने नाथनगर थाना स्तर पर हुई लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रात में परिजन शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस पदाधिकारी ने सुबह दस बजे आने की बात कहकर एफआईआर दर्ज नहीं की।

विधायक ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक रोहित पाण्डेय बच्चियों के परिजनों से भी मिले और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने से परिवारों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

रात 10 बजे गायब हो गईं थी पांच बच्चियां

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक गांव में बीती रात करीब 10:00 बजे एक साथ पांच बच्चियों के लापता होने की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। 

यह भी पढ़ें- भागलपुर से पांच बच्चियां एक साथ लापता, पुलिस ने 10 सदस्यीय SIT गठित की, सूचना देने पर 25 हजार का इनाम