Move to Jagran APP

बाजरा, कोदो, रागी अब बनेगी हाईक्लास डिश

पोषक तत्वों से भरपूर बाजरा, कोदो व रागी जैसे फसलों के अब दिन बहुरेंगे। बीएयू कर रहा अनुसंधान।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:24 PM (IST)
बाजरा, कोदो, रागी अब बनेगी हाईक्लास डिश
बाजरा, कोदो, रागी अब बनेगी हाईक्लास डिश

भागलपुर [ललन तिवारी]। पोषक तत्वों से भरपूर बाजरा, कोदो व रागी जैसे फसलों के अब दिन बहुरेंगे। हालांकि, बीते वर्षो में इस फसल की डिमांड नहीं थी, सो किसानों ने इसकी उपज भी बंद कर दी। नतीजतन, यह अनाज बाजार से लगभग गायब हो गया है। किसान भी इसे गरीब या मोटे अनाज कह किनारा कसने लगे थे। हाल के दिनों में इसकी डिमांड बढ़ने के बाद अब बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने फिर से इन फसलों को उगाने के लिए किसानों को प्रेरित करने का बीड़ा उठाया है। साथ ही इसके कई प्रभेदों पर अनुसंधान भी शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

बंजर और सूखी जमीन पर भी मामूली जलस्रोत से फसल को उगाया जाता था। खर्च भी नहीं के बराबर था। गेहूं और धान की पैदावार में इस फसल के मुकाबले काफी खर्च था। इसलिए छोटे और मझौले किसान बाजरा, कोदो, रागी की फसल का उपयोग वर्ष भर करते थे। तकनीक विकसित हुई किसानों ने गेहूं और धान की उपज शुरू कर दी। धीरे-धीरे रागी, बाजरा, कोदो गायब हो गया।

इस आनाज में है पोषक तत्व

कई बार के शोध में यह पता चला है कि मोटे अनाज में आयरन, जिंक, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिंस, प्रोटीन आदि धान, गेहूं की तुलना में 10-12 गुना पाया जाता है। साथ ही इसमें कई गंभीर बीमारी हृदय रोग, कैंसर, मोटापा, शुगर आदि से लड़ने की काफी क्षमता है। इसकी जानकारी होते ही इसकी उपयोगिता बढ़ गई और डिमांड भी होने लगी।

बीएयू ने शुरू किया अनुसंधान

परियोजना के मुख्य अन्वेषक सह कोऑर्डिनेटर डॉ. महेश कुमार सिंह और प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. आरके सोहाने बताते हैं कि उक्त फसल एक तो अपनी पहचान खोती जा रही थी दूसरी ओर इसकी मांग बढ़ती जा रही है। विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है वो बाजार के हिसाब से किसानों को फसलों के उत्पादन के लिए प्रेरित करे। उसी कड़ी में इस फसल के उत्पादन के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। हाल में अनुसंधान परिषद की बैठक में इन फसलों के अनुसंधान करने पर चर्चा हुई थी। उसके बाद विश्वविद्यालय में लगने वाले किसान मेले में इस बार इन्हीं फसलों को फोकस करते हुए विषय जैविक खेती एवं पोषक अनाज के माध्यम से किसान समृद्धि रखा गया है। ताकि किसान इस फसल को लेकर जागरूक हों और अपनी आय को बढ़ा सके।

मुंगेर कृषि विज्ञान केंद्र में शोध शुरू

मोटे अनाजों के कई प्रभेदों पर कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर में अनुसंधान किया गया है। इसमें बिहार के परिपेक्ष्य में रागी, कोदो एवं बाजरा के उन्नत प्रभेद को निकाला गया है। इस बार विश्वविद्यालय के मुख्यालय में भी चार फसलों पर अनुंसधान प्रारंभ कर दिया गया है।

------------------------

कोट-

फसलों के विकास पर पहल जारी है। अनुपयोगी भूमि में कम सिंचाई व कम खर्च में इसका उत्पादन किया जा सकता है। बाजार में इसकी बहुत मांग बढ़ती जा रही हैं। किसानों की समृद्धि में इस मोटे अनाज की अहम भूमिका होगी।

: डॉ. अजय कुमार सिंह कुलपति, बीएयू सबौर भागलपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.