Move to Jagran APP

हरियाली बढ़ाने में नंबर वन बना बांका

बांका हरियाली बढ़ाने में देश में नंबर वन बन गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 09:56 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 09:56 PM (IST)
हरियाली बढ़ाने में नंबर वन बना बांका
हरियाली बढ़ाने में नंबर वन बना बांका

बांका [राहुल कुमार]। पर्यावरण संकट से जूझ रही दुनिया के लिए पिछड़े इलाकों में शुमार बांका से अच्छी खबर है। हालिया जारी भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2018 के मुताबिक बांका हरियाली बढ़ाने में देश में नंबर वन बन गया है। फॉरेस्ट ऑफ इंडिया के सेटेलाइट सर्वे के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की गई है। इसके मुताबिक में बांका में दो साल में रिकार्ड 800 हेक्टेयर वन क्षेत्र बढ़ा है।

loksabha election banner

फॉरेस्ट ऑफ इंडिया के देहरादून मुख्यालय ने 2015-2017 के दौरान वन वृद्धि का सर्वे सेटेलाइट के माध्यम से कराया है जो अभी जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक दो साल के दौरान आठ वर्ग किलोमीटर वन बढ़ाने वाला बांका इकलौता जिला है। बांका में पूर्व से सघन वन नहीं है। लेकिन नया वन और खुला वन दोनों में बांका ने बेहतरीन काम किया है। इस बढ़ोतरी के साथ बांका में खुला वन 136 वर्ग किलोमीटर हो गया, जबकि नए वन का दायरा भी बढ़ कर 104 वर्ग किलोमीटर हो गया है। अधिक वन क्षेत्र वाला बिहार का चंपारण, रोहतास, गया, कैमूर और जमुई जैसा बड़ा जिला भी बांका से पीछे हो गया है।

-----------

रोहतास में पांच सौ हेक्टेयर वन घटा

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक वन क्षेत्र वाले पश्चिम चंपारण में इस दौरान केवल 100 हेक्टेयर वन बढ़ पाया है। अधिक वन वाले जिलों में शामिल रोहतास में 500 हेक्टेयर वन कम हो गया। इसके अलावा पूर्वी चंपारण में भी वन कम हो गया है। बक्सर, अररिया और अरवल के वन क्षेत्र में भी कमी दर्ज की गई है।

-----

लगातार अभियान से मिली सफलता

बांका में खुला और नया वन लगाने का अभियान लगातार चल रहा है। पिछले दस साल के दौरान जिला का अधिकतर पहाड़ जिलेबिया, सूईया, मंझगाय, जेठौर, भलजोर, रामसरैया, नाढ़ा, चांदन, ओढ़नी आदि हरा भरा हो गया है। इसके अलावा कांवरिया पथ और प्रमुख सड़कों के किनारे भी हरियाली की नई कतार खड़ी हुई है। बड़ी मात्रा में चांदन और बौंसी की वन भूमि पर पेड़ लगा है। आठ साल पूर्व भी इस रिपोर्ट में बांका के साथ जमुई में वन बढ़ने की बात सामने आई थी। जिस पर भारत सरकार ने बिहार को सम्मानित किया था।

-----------

देश और दुनिया में वन पर्यावरण कमजोर हो रहा है। ऐसे में वन सेटेलाइट सर्वे में बांका में वन बढ़ना अच्छी बात है। काफी कम संसाधन में बांका वन प्रमंडल ने 800 हेक्टेयर नया वन खड़ा करने में सफलता हासिल की है। बांका के लोग इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। उम्मीद है कि इस कामयाबी के बाद बांका के लोग हरियाली फैलाने में और मददगार साबित होंगे।

शशिकांत कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, बांका

=======

एक नजर में बांका वन

कुल वन क्षेत्र- 240 वर्ग किलोमीटर

वन प्रतिशत- 7.95

वन भूमि- 42 हजार हेक्टेयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.