विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चांदन नदी के पुल की मरम्मत अटकी! भगलपुर व बांका में 5.58 करोड़ की निविदा में दोनों एजेंसियां फेल, फ‍िर से होगा टेंडर

Published: Fri, 18 Sep 2026 11:01 PM (IST)

Banka Chandan River Bridge Repair Delayed: बांका जिले में चांदन नदी पर बने जर्जर पुल की मरम्मत का कार्य तकनीकी ...और पढ़ें

Banka Chandan River Bridge Repair Delayed: बांका में पुनसिया-इंगलिश मोड़ पथ पर चांदन नदी पुल की मरम्मत अटकी; दोनों एजेंसियां तकनीकी बिड में बाहर, फिर निकलेगी निविदा। फाइल फोटो

Banka Chandan River Bridge Repair Delayed: बांका में पुनसिया-इंगलिश मोड़ पथ पर चांदन नदी पुल की मरम्मत अटकी; दोनों एजेंसियां तकनीकी बिड में बाहर, फिर निकलेगी निविदा। फाइल फोटो

HighLights

  1. चांदन नदी पर बना हाईलेवल आरसीसी पुल वर्तमान में बेहद जर्जर।

  2. पुल की मरम्मत के लिए जारी निविदा में दोनों एजेंसियां अमान्य।

  3. 5.58 करोड़ की योजना, अब नए सिरे से टेंडर जारी होगा।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Banka Chandan River Bridge Repair Delayed: बांका जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले पुनसिया-इंगलिश मोड़ पथ के नौवें किलोमीटर पर चांदन नदी में बना हाईलेवल आरसीसी पुल वर्तमान में बेहद जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों और राहगीरों को उम्मीद थी कि जल्द ही इसके जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा, लेकिन तकनीकी औपचारिकताओं के पेंच में फंसकर इस पुल की मरम्मत व पुनर्स्थापन का काम फिलहाल पूरी तरह लटक गया है।

इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों दैनिक यात्रियों और भारी वाहनों के चालकों को अभी कुछ और समय तक जोखिम भरे सफर से जूझना पड़ेगा। दरअसल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, भागलपुर प्रमंडल द्वारा इस महत्वपूर्ण पुल के पुनर्स्थापन और सुदृढ़ीकरण के लिए बाकायदा निविदा जारी कर एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस संविदा प्रक्रिया में देश की दो प्रतिष्ठित निर्माण कंपनियों ने अपनी अभिरुचि दिखाई थी, जिनमें एक एजेंसी मुंबई की और दूसरी पटना की शामिल थी।

तकनीकी बिड में दोनों फर्में पाई गईं अमान्य

पुल निर्माण निगम की उच्चस्तरीय तकनीकी बिड मूल्यांकन समिति ने दोनों निविदादाताओं द्वारा समर्पित तकनीकी व वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच-पड़ताल की। संवीक्षा के दौरान कई अनिवार्य तकनीकी मापदंडों और शर्तों के उल्लंघन के चलते दोनों ही एजेंसियों को 'नन-रिस्पांसिव' (अमान्य) घोषित कर दिया गया। समिति ने दोनों कंपनियों के प्रस्तावों को तकनीकी स्तर पर अयोग्य ठहराते हुए निविदा की आगे की वित्तीय बिड प्रक्रिया को तुरंत रोकने की औपचारिक अनुशंसा कर दी।

  • बांका जिले में पुनसिया-इंगलिश मोड़ पथ के नौवें किलोमीटर पर चांदन नदी पर निर्मित हाईलेवल आरसीसी पुल हुआ बेहद जर्जर

  • बिहार राज्य पुल निर्माण निगम भागलपुर द्वारा आमंत्रित निविदा में मुंबई और पटना की एजेंसियों के कागजात पाए गए तकनीकी रूप से अमान्य

  • उच्चस्तरीय तकनीकी बिड मूल्यांकन समिति ने दोनों निविदादाताओं को घोषित किया नन-रिस्पांसिव, दोबारा निविदा निकालने की अनुशंसा

  • पुल की मुकम्मल मरम्मत और पुनर्स्थापन के लिए 5.58 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित; नई एजेंसी चयन तक काम रहेगा ठप

तकनीकी बिड मूल्यांकन समिति की बैठक की आधिकारिक कार्यवाही में स्पष्ट किया गया है कि दोनों निविदादाताओं के कागजात मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। ऐसे में सार्वजनिक सुरक्षा और निर्माण की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए इस कार्य के लिए नए सिरे से री-टेंडर (पुनर्निविदा) आमंत्रित करने की सिफारिश वरीय अधिकारियों को भेजी गई है।

5.58 करोड़ की योजना, काम शुरू होने में लगेगा अतिरिक्त समय

चांदन नदी पर बने इस हाईलेवल आरसीसी पुल के ढांचे में आई दरारों और जर्जर स्थिति को दुरुस्त करने के लिए सरकार द्वारा करीब 5.58 करोड़ रुपये की प्रशासनिक राशि स्वीकृत की गई है। इस बजट से पुल के पिलरों, डेक स्लैब, बेयरिंग और एप्रोच पथ की मुकम्मल मरम्मत की जानी है।

अब विभाग द्वारा दोबारा निविदा प्रकाशित करने, एजेंसियों के चयन और कार्यादेश जारी करने में कम से कम एक से दो महीने का अतिरिक्त समय लग सकता है। जब तक नए सिरे से पूरी संविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होना संभव नहीं दिख रहा है।