अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय फलक पर छाया रहा बैडमिंटन खिलाड़ी अंकित Bhagalpur news
बिहपुर के बैडमिंटन खिलाड़ी अंकित कुमार शर्मा ने अपनी मेहनत के बल पर नवगछिया टीम को लगातार कई वर्ष से कई राज्य प्रतियोगिताओं में टीम को विजेता बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।
भागलपुर [मिथिलेश कुमार]। नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के खिलाड़ी बिहपुर बाजार निवासी जयकृष्ण शर्मा के छोटे पुत्र अंकित कुमार शर्मा ने अपनी मेहनत के बल पर नवगछिया टीम को लगातार कई वर्ष से कई राज्य प्रतियोगिताओं में टीम को विजेता बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। इस खेल प्रतिभा को तराशने वाले राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार है। वहीं, नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष सह जिप राजीव रंजन उर्फ घंटू सिंह ने बताया कि अंकित काफी मेहनती है। वह अपनी मेहनत से टीम को लगातार सफलता की सीढ़ी पर पहुंचा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि अंकित दो भाई और एक बहन है। अंकित ने बताया कि उसे पढ़ाई के साथ-साथ खेलने में माता पिता का खाफी सहयोग रहा है।
अंकित की उपलब्धियां
- अपनी मेहनत के बल पर अंकित ने किया जिले का नाम रौशन
- 12 साल की उम्र से खेलना शुरू किया बॉल बैडमिंटन
- 2017 को खेल दिवस पर बिहार सरकार से हो चुका है सम्मानित
- 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 से 27 दिसंबर 2015 तक पटना में
- 36वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 से 27 दिसंबर 2015 तक केरल टीम कप्तान बालक डबल्स में दूसरा स्थान
- 63वीं विद्यालय राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 से 14 नंबर 2017 तेलंगाना
- राज्य खेल सम्मान समारोह पटना में बिहार सरकार से सम्मानित
- 64वीं राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता नमक्कल तमिलनाडु 2018
- 65वीं राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता मणिपुर 2019
- इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बाल बैडमिंटन 22 से 23 मोतिहारी बिहार 2019 में