Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माण में देरी को लेकर आक्रोश, रविवार को धर्मसभा में विहिप नेता भरेंगे हुंकार

दो दिसंबर को भागलपुर के जिला स्कूल मैदान में विहिप ने धर्मसभा का आयोजन किया है। धर्मसभा के माध्यम से ​अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सहित हिन्दू हित के कई मुद्दे उठाए जाएंगे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 06:02 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण में देरी को लेकर आक्रोश, रविवार को धर्मसभा में विहिप नेता भरेंगे हुंकार
राम मंदिर निर्माण में देरी को लेकर आक्रोश, रविवार को धर्मसभा में विहिप नेता भरेंगे हुंकार

भागलपुर (जेएनएन)। विश्व हिन्दू की धर्मसभा दो दिसंबर को है। धर्मसभा को सफल बनाने के लिए विजय मित्रा नगर मंडल सहित बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में बैठक हुई। वहीं धर्मसभा में समाज के लोगों की अधिकाधिक भागीदारी हेतु गोपाल साह ठाकुरबाड़ी से भगतसिंह चौक, कचहरी चौक होते हुए वापस ठाकुरबाड़ी तक मातृशक्ति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राष्ट्र सेविका समिति की करुणा गुप्ता, पिंकी बागोरिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लीना सिन्हा, डॉ. प्रीति शेखर सहित 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। शहर वासियों से राम मंदिर आंदोलन से जुडऩे और अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाने के लिए दो दिसम्बर को जिला स्कूल के मैदान में आने का आमंत्रण दिया।

loksabha election banner

उधर, विश्व हिन्दू परिषद ने नुक्कड़ सभा का आयोजन खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक, स्टेशन चौक,

नाथनगर, नरगा चौक व बरारी चौक में किया। जिसमें हरविंद नारायण भारती, पवन गुप्ता, आशा ओझा, पारस शर्मा, निरंजन प्रसाद साहा और योगेश पांडेय थे। कहलगांव के रामपुर पंचायत में बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में पप्पू राज, ललन कुमार, कुंदन कुमार एवं अंतीचक की मुखिया ललिता देवी का सहयोग रहा। विजय मित्रा नगर मंडल में पारस शर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक की अध्यक्षता हरिवंश मणि सिंह ने की। सुधीर भगत ने लोगों से कार्यक्रम में आने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने तैयारी की समीक्षा की। बैठक में तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष देवव्रत घोष, ईश्वरनगर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष निरंजन सिंह पृथ्वी राज, नीरज शितकंठ, प्रदीप जैन लक्ष्मी सिंह, राजेश टंडन, मनीष दास धर्मेंद्र बबलू, गुड्डू कुमार थे।

इसके पूर्व भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने बूढ़ानाथ मंदिर में बैठक की। उन्होंने कहा की विहिप के राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता सहित साधु-संत अपना उद्बोधन देंगे। अर्जित चौबे एक दिसम्बर को जगदीशपुर, सजौर और नाथनगर का भ्रमण कर शहर में रामजी की शोभा यात्रा निकालकर लोगों से सभा में आने की अपील करेंगे। बैठक की अध्यक्षता अरुण सिंह ने की। मौके पर अभय बर्मन, अनूप लाल साह, काली पूजा महासमिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण साह, दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री अभय घोष सोनू, विषहरी पूजा समिति के अध्यक्ष भोला मंडल, महामंत्री शशि शंकर राय, जीवन दास, राधा रानी सिंह, उमा घोष, श्वेता सिंह, संगीता सिन्हा, रामनाथ पासवान, देवकुमार पांडे, अरुण भगत, नरेश यादव, सोमनाथ शर्मा, आशीष पांडे, शशी मोदी, संजय हरि, हरिशंकर ओझा, आलोक राय, पप्पू राय, प्‍यारे हिन्‍द सहित सैकड़ों रामभक्त उपस्थित थे। सुल्तानगंज में बैठक की अध्यक्षता सुल्तानगंज नगर मंडल उपाध्यक्ष निरंजन कुमार, प्रवक्ता पप्पू पांडे, वरिष्ट नेता महेन्द्र मण्डल, सुरेश मण्डल, अशोक झा, मनोज सिंघानिया, सुजित सिंह, वरुण कुमार आदि थे।

इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि धर्मसभा का आयोजन विहिप ने किया है। राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप प्रयासरत है। भारतीय जनता पार्टी उनका समर्थन करती है। भाजपा अपने स्‍तर से धर्मसभा की सफलता के प्रयासरत है। विहिप के दिशा निर्देश पर भाजपा धर्मसभा के लिए काम कर रही है। धर्मसभा में विहिप के अलावा बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राष्ट्र सेविका समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित संघ परिवार के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। धर्मसभा में विहिप के केन्‍द्रीय अधिकारी सहित आरएसएस के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।

एक सौ करोड़ लोगों के दिल में रामलला वास करते हैं : अर्जित

जिला स्कूल मैदान भागलपुर में 2 दिसंबर को होने वाली धर्म सभा को लेकर एक बैठक अजगवीनाथ मठ के प्रांगण में की गई। बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता सह भागलपुर से प्रत्याशी रहे अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि जिस देश के एक सौ करोड़ लोगों के दिल में रामलला वास करते हैं। उसी देश में राम जन्मभूमि के लिए मारामारी दुर्भाग्यपूर्ण है। अयोध्या में आज भी उस विवादित ढांचे के नीचे राम लला का मंदिर विराजमान है इसका प्रमाण खुद नासा के वैज्ञानिकों ने दिया है।

अर्जित ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के नजर में राम मंदिर निर्माण गंभीर मसला नहीं है। निवेदन है कि इस देश के आराध्य देव की जन्म भूमि के मामले को गंभीरता से लें। भव्य मंदिर निर्माण के लिए 76 युद्धों में हमारे चार लाख से ज्यादा पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्हीं आत्माओं की याद में हम सभी लोग धर्म सभा का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें मंदिर निर्माण के लिए किसी आदेश की आवश्यकता नहीं है। राम जन्म स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए यह संदेश धर्म सभा के माध्यम से पहुंचाएंगे। जो साधु संत कहते हैं वह देश के परंपरागत तरीके से होता आया है। इससे पूर्व उन्होंने अजगवीनाथ मंदिर का दर्शन किया। बैठक में उत्तरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप कुमार पांडे, पप्पू पांडे, महेंद्र मंडल, डॉ. अशोक झा, डॉ सुरेश मंडल, मनोज सिंघानिया, अमन कुमार, सुधांशु कुमार, दिनेश कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, शैलेश कुमार, अरुण कुमार, वरुण कुमार आदि मौजूद थे।

विहिप ने ग्रामीण क्षेत्र में निकाली रथ व बाइक रैली

विश्व हिंदू परिषद की ओर से भागलपुर में 2 दिसम्बर को जिला स्कूल में आयोजित धर्म सभा हेतु जनजागरण के लिए कहलगांव के ग्रामीण क्षेत्र में श्री राम के रथ के साथ बाइक रैली निकाली गई।रैली में सैकड़ों रामभक्त शामिल थे।रैली रामपुर काली मन्दिर प्रांगण से विश्व हिन्दू परिषद के कहलगांव प्रखंड उपाध्यक्ष सुशांत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निकाली गई। रथ पर भगवान श्री राम की बड़ी तस्वीर लगी थी। रैली मथुरापुर, दियोरी, परशुरामचक, अंतीचक, ओरियप, बटेश्वरस्थान, कासडी, अनादीपुर, श्यामपुर, नन्दलालपुर, टिकलूगंज, जगेश्वरपुर गांव में जनजागरण करते हुए रामपुर वापस लौट समापन हुआ। रैली में जय श्रीराम का नारा गुंजायमान किया जा रहा था। जगह-जगह सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को आरएसएस के कृष कुमार, कुंदन ठाकुर, पप्पू राज, ललन फौजी, गुड्डू झा, मृत्युंजय भारद्वाज, सीतेश भारती, रतन प्रिय आदि ने संबोधित करते हुए 2 दिसम्बर को धर्म सभा में शामिल होने के लिए भागलपुर चलने का आह्वान किया।

धर्मसभा को सफल बनाने पर हुई चर्चा

पीरपैंती बाजार में शुक्रवार को भाजपा उतरी मण्डल की बैठक अध्यक्ष सितांसु मण्डल की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य रूप से आगामी दो दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद द्वारा जिला स्कूल भागलपुर के मैदान में आयोजित होने वाली धर्म सभा की बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगो को शामिल होने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इसके अलावा पिछले दिनों विनोद यादव फौजी के साथ कथित पुलिस की अभद्रता पर खेद जताया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कटारुका, नारायण साह, मुकेश सिंह, विजय साह, अनुभव आनंद, तूफान, धर्मदेव एपरशुराम शर्मा आदि थे। वही दूसरी ओर भाजपा क्रीड़ा मंच जिला कार्यकारिणी सदस्य सह कमल क्लब अध्यक्ष विकास सिंह राठौड़ ने हरदेवचक खेल मैदान पर फौजी एकादश क्लब तथा एचसीसी क्लब के खिलाडिय़ों से बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में भागलपुर आने के लिए अनुरोध किया। कमल क्लब अध्यक्ष ने कहा भागलपुर में आयोजित सम्मेलन का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के द्वारा रखा गया है उसमें अधिक संख्या में शामिल होकर मंदिर निर्माण को मजबूती प्रदान का कार्य कमल क्लब करेंगी ।

धर्म सभा को लेकर भाजपा ने बांटे आमंत्रण पत्र

अकबरनगर बाजार में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी युवा किसान समिति संयोजक सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा के नेतृत्व में 2 दिसंबर को जिला स्कूल भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के तहत धर्म सभा के लिए कार्यकर्ताओं ने आमंत्रण पत्र वितरण किया। इस बीच बुद्धिजीवियों के बीच मंदिर निर्माण को लेकर काफी उत्साह दिखा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के विष्णु देव यादव, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य शंकर पोद्दार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सर्जन साह, संतोष साह, विनोद शाह, मदन यादव, मुंगेरी लाल, बेचन पासवान, मुखिया पासवान अवनी मंडल आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.