Move to Jagran APP

Atal Bihari Vajpayee death anniversary : राष्‍ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं अटल

Atal Bihari Vajpayee death anniversary भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्‍न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 08:07 PM (IST)
Atal Bihari Vajpayee death anniversary : राष्‍ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं अटल
Atal Bihari Vajpayee death anniversary : राष्‍ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं अटल

भागलपुर, जेएनएन। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के मंदरोजा स्थित कार्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक डॉ. प्रशांत विक्रम ने की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा को आगे बढ़ाने में अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। एनडीए का गठन उन्ही की देन है। अटल बिहारी वाजपेयी एकमात्र ऐसे राजनेता थे, जो चार राज्यों के छह लोकसभा क्षेत्रों की नुमाइंदगी कर चुके थे। इस मौके पर सानू सिंह, प्रभाकर झा, प्रदीप महिपाल सिंह, अक्षय आनंद मोदी, कुंदन राय, रतन यादव, संजय शरद, विक्रम यादव, अंकित आनंद आदि मौजूद थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई की पुण्यतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अॢजत शाश्वत चौबे के आवास पर मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अॢपत कर याद किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वाजपेयी काम के लिए जाने जाते थे। 27 पार्टियों को साथ लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1998 में पोखरण में परमाणु प्रशिक्षण उनके नेतृत्व में हुआ। वे प्रखर वक्ता, कुशल राजनेता व संगठनकर्ता थे। अटल बिहारी वाजपाई तीन बार भागलपुर आए थे। जनसंघ काल में एक बार एवं दो बार लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने आए थे। वक्ताओं में प्रमुख रूप से भाजपा नेता अभय घोष सोनू, देव कुमार पांडे, सुधीर चौधरी, संगीता सिन्हा आदि थे। कार्यक्रम का संचालन चंदन ठाकुर ने किया। इस मौके पर संजय भट्ट, संजय हरि, मनोज हरि, गोलन सिन्हा, दिनेश मंडल, आलोक राय, सचिन अभिषेक, नीरज चौधरी, अर्पित सिन्हा आदि मौजूद थे।

इधर, भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन आरएसएस, भाजपा और देश के लिए समर्पित था। वे एक कवि थे। प्रधानामंत्री के रूप में कार्य करने के दौरान उन्‍होंने उच्‍चतम आदर्श को अपनाया। विपक्ष में भी रहने के बावजूद उन्‍होंने सत्‍तापक्ष का कभी अनुचित विरोध नहीं किया, जब जरूरत पड़ी हर प्रकार से सत्‍तापक्ष का साथ  दिया।

भारत रक्षा मंच

भारत रक्षा मंच भागलपुर इकाई ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि पर उन्‍हें याद किया। मंच के कार्यकर्ताओं ने आदमपुर चौक स्थित वीर चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल पर अटल बिहारी वाजपेयी का चित्र रखकर उन्‍हें पुष्‍प चढ़ाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री कुमार नीरज,जिला संयोजक चंदन कुमार ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, महिला वाहिनी के जिला महामंत्री संगीता सिन्हा, दिनेश मंडल, नीतू घोष, मीतू घोष, मुन्ना सिंह, गौतम चौबे आदि उपस्थित थे।

भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) ने अटल जी को किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) संगठन के पदाधिकारियों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, जिलाउपाध्यक्ष आशीष कुमार उपाध्याय, महामंत्री गौरभ कुमार, मीडिया प्रभारी नितेश कुमार सिंह, जिला संयोजक उत्तम सिंह, जिला प्रवक्ता संदीप दुबे, जिला सचिव राघव सिंह, जिला मंत्री देवराज सिंह, कोषाध्यक्ष भाष्कर तिवारी, रजनीश, अंकुश आदि उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी आदर्शों पर चलने का निर्णय लिया। जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार उपाध्याय ने कहा कि अटल जी का जीवन सभी के लिए (चाहे वह पक्ष में हो या विपक्ष प्रेरणादायी) हैं। उनके आदर्शों को आज अपनाने की जरुरत है। वे राष्ट्रीयता के उच्चतम आदर्श थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.