Move to Jagran APP

Road accident Banka : आशा कार्यकर्ता की मौत, बाइक से गंगा स्‍नान करने जा रही थी

बांका में सड़क दुर्घटना में आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई। वह गंगा स्‍नान करने जा रही थी। बाइक से गिर जाने से यह हादसा हुआ।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:34 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 11:34 AM (IST)
Road accident Banka : आशा कार्यकर्ता की मौत, बाइक से गंगा स्‍नान करने जा रही थी
Road accident Banka : आशा कार्यकर्ता की मौत, बाइक से गंगा स्‍नान करने जा रही थी

बांका, जेएनएन। गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई है। शव की पहचान झखरा गांव निवासी वरुण झा की 40 वर्षीय पत्नी रेखा के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र के साथ बाइक से गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रही थी। इसी क्रम में असरगंज प्रखंड के कमरांय के समीप वह बाइक से गिर गई। घटना के बाद उसे नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद शव को झखरा गांव लाया गया है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बांका जिला अंतर्गत बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव की रहने वाली वरिष्ठ आशा कार्यकर्ता रेखा कुमारी झा सुबह करीब 8:00 बजे के अपने पुत्र के साथ बाइक से जा रही थी।

मृतक झखरा गांव निवासी वरुण झा की पत्नी थीं। मुख्य मार्ग पर चलते हुए रास्ते में किसी तरह उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से गिर गईं।

बाइक से गिरकर आशा कार्यकर्ता रेखा कुमारी झा बुरी तरह घायल हो गईं। इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में शंभूगंज अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग में खासकर आशा कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर है। मृत आशा कार्यकर्ता के परिवार एवं गांव में भी लोग इस हादसे को लेकर शोक संतप्त हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.