महाराष्ट्र सीएम को धमकी देने वाला पूर्णिया से गिरफ्तार बलिया का है रहने वाला
फर्जी अधिकारी बनकर लोगों का आर्थिक दोहन करने वाला सिद्धनाथ उर्फ कृष्ण कुमार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा।
पूर्णिया, जेएनएन। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को दिल्ली क्राइम ब्रांच का आइजी बनकर आय से अधिक संपत्ति मामले में फोन कर धमकी देने वाले व्यक्ति को महाराष्ट्र पुलिस ने पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति सिद्धनाथ ङ्क्षसह उर्फ कृष्ण कुमार ङ्क्षसह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है। सीएम को धमकी देने के बाद महाराष्ट्र में दर्ज प्राथमिकी बाद धमकी देने वाले मोबाइल नंबर लोकेशन के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूर्णिया से साहिबगंज ले गई।
फर्जी अधिकारी बनकर करता है आर्थिक दोहन
पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महाराष्ट्र पुलिस पूर्णिया से उसे गिरफ्तार कर ले गई है। गिरफ्तार व्यक्ति फर्जी अधिकारी बनकर आर्थिक दोहन करने का काम करता था। मामले में साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति शातिर ठग है और कई फर्जी आईडी बनाकर शहर बदल बदलकर रहता था।
तीन शादी कर चुका है सिद्धनाथ उर्फ कृष्ण कुमार
पूर्णिया से पहले साहिबगंज के बड़हरवा में रहता था। वह तीन शादी कर चुका है। साहिबगंज में भी एक शादी कर चुका है। पूर्णिया में रहने के दौरान केनगर क्षेत्र में भी एक शादी कर ली है और उससे पहले एक शादी अपने मूल घर उत्तर प्रदेश के बलिया में भी कर चुका था। फर्जी अधिकारी बनकर ठगी के साथ-साथ हनी ट्रैप कर जाल बिछाकर ठगी का काम करता था। फिलहाल उसे साहिबगंज में दर्ज ठगी के मामले में अपने कस्टडी में लिया गया है। उसके बाद उसे रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा जाएगा। इसको लेकर शहर में पूरे दिन गहमा-गहमी रही। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।
महाराष्ट्र पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर सीएम उद्धव ठाकरे को फोन करने वाले व्यक्ति को पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। वह फर्जी अधिकारी बनकर आर्थिक भयादोहन करने का काम करता था। -विशाल शर्मा, एसपी, पूर्णिया।