Move to Jagran APP

इंदिरा आवास सहायक पर जानलेवा हमला करने के मामले में हरनथ का मुखिया गिरफ्तार

इंदिरा आवास सहायक मु. अशरफ पर मारपीट और जानलेवा हमला मामले पर शाहकुंड प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हसीन अख्तर को शाहकुंड पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 12:18 AM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 12:18 AM (IST)
इंदिरा आवास सहायक पर जानलेवा हमला करने के मामले में हरनथ का मुखिया गिरफ्तार
इंदिरा आवास सहायक पर जानलेवा हमला करने के मामले में हरनथ का मुखिया गिरफ्तार

भागलपुर। इंदिरा आवास सहायक मु. अशरफ पर मारपीट और जानलेवा हमला मामले पर शाहकुंड प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हसीन अख्तर को शाहकुंड पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। हसीन अख्तर हरनथ पंचायत के मुखिया हैं। वे जिला लोकतात्रिक पार्टी के भागलपुर जिला अध्यक्ष भी हैं।

loksabha election banner

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की मुखिया पर 9 दिसंबर 2017 को हरनथ पंचायत के इंदिरा आवास सहायक मु. अशरफ पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस मामले में तत्कालीन बीडीओ अमरेश कुमार और तत्कालीन डीडीसी आनंद शर्मा की पहल पर शाहकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी के बाद से मुखिया फरार थे।

सोमवार को पुलिस को हसीन अख्तर के भागलपुर में मौजूद होने की सूचना मिली। शाहकुंड पुलिस ने तिलकामाझी के अवर निरीक्षक संजय कुमार सत्यार्थी के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है मामला :

9 दिसंबर 2017 को हरनथ पंचायत के इंदिरा आवास सहायक मु. अशरफ को मुखिया हसीन अख्तर ने अपने घर में बाधकर जान मारने की नीयत से बुरी तरह से पीटा दिया। पिटाई से इंदिरा आवास सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज मायागंज अस्पताल में कराया गया। उनके आंखों में भी गंभीर चोटे आई थी। मुखिया ने उनके कई आवश्यक कागजात फाड़ दिये और छोड़ने के बदले में रंगदारी मांगी। मुखिया के साथ उसके छोटे भाई मु. शहजाद ने भी दिया था। प्राथमिकी में वह भी आरोपित है। मु. शहजाद अब तक फरार है। तबादले का किया था आग्रह

पिटाई के बाद इंदिरा आवास सहायक मु. अशरफ ने हरनथ पंचायत आने से इंकार कर दिया। उन्होंने खुद का तबादला करने का आग्रह वरीय अधिकारियों से किया। मामले को गंभीरता को देखते हुए उनका स्थानांतरण गोराडीह प्रखंड कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.