Move to Jagran APP

भाजपा : अर्जित बने भागलपुर विधानसभा के सदस्यता प्रमुख Bhagalpur News

अर्जित भागलपुर जिला के निवासी हैं। वे केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के पुत्र हैं। 2015 में हुए विस चुनाव में अर्जित को भाजपा ने भागलपुर के उम्मीदवार बनाया था।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 10:09 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 10:09 AM (IST)
भाजपा : अर्जित बने भागलपुर विधानसभा के सदस्यता प्रमुख Bhagalpur News
भाजपा : अर्जित बने भागलपुर विधानसभा के सदस्यता प्रमुख Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे को भागलपुर विधानसभा का सदस्यता प्रमुख बनाया है। वे भागलपुर पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को अर्जित के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर बैठक होगी। जिला कार्यसमिति सदस्य देव कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में महानगर के चारों मंडलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

loksabha election banner

अर्जित के सदस्यता प्रमुख बनाये जाने से भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय, अरुण सिंह, सज्जन अवस्थी, रामनाथ पासवान, अभय कुमार घोष सोनू, शरद वाजपेयी, प्‍यारे हिन्‍द सहित कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। 

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता प्रमुख बनाया है। साथ ही जिस विधानसभा में भाजपा के विधायक नहीं हैं, वहां उस विधानसभा से चुनाव लड़े भाजपा प्रत्याशी सदस्यता प्रमुख होंगे। इसी के तहत भागलपुर विधानसभा से अर्जित शास्वत चौबे को भाजपा ने विधानसभा सदस्यता प्रमुख बनाया है। 

अर्जित शास्वत चौबे भागलपुर जिला के दरियापुर के निवासी हैं। वे केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के पुत्र हैं। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अर्जित भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर के उम्मीवार थे। हालांकि अर्जित इस चुनाव में कांग्रेस के अजीत शर्मा से हार गए थे।

यहां बता दें कि अर्जित के पिता अश्विनी कुमार चौबे बक्सर से सांसद बनने के पहले तक भागलपुर विधानसभा के ही विधायक रहे हैं। अश्विनी चौबे 2014 से बक्सर के सांसद हैं। इससे पहले वे लगातार कई बार भागलपुर विधानसभा के विधायक रहे। अश्विनी चौबे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली राज्य सरकार में मंत्री रहते हुए कई प्रमुख मंत्रालय को भी संभाल चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.