अररिया क्राइम: 15 साल की लड़की घर से जेवर और 20 हजार लेकर चली गई, अब शादी की नियत से अपहरण का मामला दर्ज
बिहार के अररिया जिले से एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की घर से जेवर और पैसे लेकर लापता हो गई क्योंकि उसे बहलाया फुसलाया गया था। शादी की नियत कसे से लड़की का अपहरण किया गया है।
संवाद सूत्र, पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की के पिता द्वारा पलासी थाना में नामजद केस दर्ज कराई गई है। जिसमें बलुआ कलियागंज यादव टोला के युवक अभिलेख उर्फ पहाड़िया को आरोपित किया गया है। घटना बीते 14 नवंबर देर संध्या की है। विलंब से थाना में सूचना का कारण खोजबीन बतायी गयी है। दर्ज मामले में सूचक बने पिता ने उल्लेख किया है कि बीते 14 नवंबर देर संध्या करीब साढ़े सात बजे पंचायत चुनाव को लेकर एक मुखिया प्रत्याशी दरवाजे पर आया था।
उसी से बातचीत करने में उन्हें आधा घंटा लग गया। तत्पश्चात जब वह लौटकर आंगन आया, तो देखा कि उनकी 15 वर्षीया पुत्री आंगन में नहीं है। उसने सोचा कि शायद वह शौच को गयी है। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह लौट कर नहीं आयी, तो खोजबीन आरंभ किया गया। खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उक्त नामजद युवक ने शादी की नीयत से बहला - फुसलाकर उनकी पुत्री को भगा ले गया है। उनकी पुत्री साथ में बीस हजार रुपये व जेवरात भी ले गयी है। यह देखा कि उक्त युवक ने उनके मोबाइल फोन से उनकी पुत्री से बात किया है। उक्त युवक से बात करने पर उसने पुत्री के उसके साथ होने से इंकार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।
नशे की हालत में एक युवक धराया
पलासी (अररिया): पलासी थाना पुलिस के कलियागंज नाका में कार्यरत गृह रक्षकों की टीम ने मंगलवार को कलियागंज बाजार में नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को दबोचा। दबोचा गया युवक राजा अंसारी, बलुआ कलियागंज का रहने वाला बताया गया है। इस मामले में कलियागंज नाका में कार्यरत गृह रक्षक विवेक कुमार मंडल के बयान पर पलासी थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि उक्त पकड़ाये युवक का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सक द्वारा नशे की पुष्टि के बाद केस दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में अररिया भेज दिया गया है।