Move to Jagran APP

अररिया : कांग्रेस नेताओं ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 136वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने भी लिया भाग

अररिया के गांधी आश्रम में भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा पूर्व विधायक सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रखंडों में भी स्थापना दिवस मनाया गया।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 04:42 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 04:42 PM (IST)
अररिया : कांग्रेस नेताओं ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 136वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने भी लिया भाग
भारतीय कांग्रेस पार्टी के स्‍थापना दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालते पार्टी के नेता।

जागरण संवादादाता, अररिया। भारतीय कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को अपना 136 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में जिला भर के कांग्रेसी नेता मौजूद थे। मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का झंडातोलन किया और सामूहिक राष्ट्रीय गान पेश किया।

loksabha election banner

मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा ,पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी के विधानसभा फारबिसगंज से प्रत्याशी रहे जाकिर अनवर, एखलाकूर रहमान, इर्शादूर रहमान, डॉ सदरे आलम, अब्दुस सलाम, मासूम रजा, आबिद अंसारी, खालिद हुसैन, भोला शंकर तिवारी, पप्पू खान, अनवर राज, साहब राव, पवन कश्यप, शाद अहमद मासूम अंसारी ,मो मुस्लिम, सुशील साह, शशिभूषण झा, तनवीर आलम, अलीमउद्दीन, इफ्तेखार आलम के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

मौके पर पूर्व विधायक कांग्रेसी नेता जाकिर अनवर ने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी के साथ साथ एक विचार धारा का नाम है। कांग्रेस की कुर्बानी का लंबा इतिहास है। देश की आजादी से लेकर विश्व में भारत को विकास की राह पर अग्रसर किया है। जाकिर अनवर ने कहा आज देश में जो भी विकास की योजना चल रही है वो कांग्रेस की ही देन है। भाजपा वाले केवल नाम बदल बदल कर अपना पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस तो कुरबानी और शहादत का नाम है।

मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस एक सेकुलर पार्टी है।किसी भी जाति धर्म में कोई भेद नही करता। अल्पसंख्यक जिला काग्रेंस कमिटी के जिला अध्यक्ष मासूम रेजा ने कहा कांग्रेस सबसे पुरानी और राष्ट्रीय पार्टी है। आज के बदलते हुए परिवेश में कांग्रेस के संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। युवाओं और महिलाओं को बड़ी तादाद में पार्टी में शामिल करने की जरूरत है।

स्थापना दिवस पर कांग्रेसी नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला

जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम अररिया में स्थापना दिवस समारोह मनाने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए चांदनी चौक तक सड़क मार्च निकाला। जिसमें पूर्व विधायक , हसन, सुशीला साह आबिद अंसारी, पवन कश्यप, डॉ सदरे आलम, अब्दुस सलाम, इर्शादुर रहमान आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.