Anushka Virat Daughter: अनुष्का-विराट के घर बेटी ने लिया जन्म, कटिहार से भी जुड़ा नाता, मनाया गया उत्सव
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर बेटी ने जन्म लिया। उनकी बेटी का रिश्ता कटिहार से भी जुड़ गया है। बेटी के जन्म पर कटिहार में पूजा अर्चना की गई। इस समारोह में स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ता शामिल थे।
जागरण संवाददाता, कटिहार। क्रिकेटर विराट कोहली उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर बेटी ने कटिहार में अपना रिश्ता कायम कर लिया। यहां के स्वयंसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं ने उसके जन्म पर पूजा अर्चना की। साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनुष्का और विराट हमेशा बेटियों की रक्षा करने के लिए आगे आते रहे हैं। इसके उनकी उनकी बेटी के सुखद जीवन की कामना करने का दायित्व हम सब पर भी है।
स्वयंसेवी संस्था भूमिका विहार से जुड़ी दुर्गा जत्था की लड़कियों ने कोढ़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन में विशेष उत्सव मनाया। स्थानीय महिलाओं ने सोहर गीत गाया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। लड़कियों ने केक काटकर बेटी जन्म लेने पर विराट व अनुष्का को बधाई दी। दुर्गा जत्था ने ई मेल व डाक के माध्यम से बधाई पत्र भी भेजा अनुष्का और विराट को भेजा। दुर्गा जत्था की लड़कियों ने कहा कि वे चाहतीं हैं कि सीमांचल के इलाके में पहुंचकर विराट और अनुष्का वंचित समाज की बेटियों को प्रोत्साहित करने का काम करें। ताकि खेल सहित अन्य क्षेत्र में यहां की लड़कियों आगे बढ़ृ सके।
इस कार्यक्रम में कटिहार, अररिया एवं किशनगंज की दुर्गा जत्था की 200 से अधिक लड़कियां मौजूद थीं। इस मौके पर स्थानीय मुखिया रामनाथ पांडेय, भूमिक विहार की निदेशक शिल्पी सिंह, दुर्गा जत्था की डिंपल, नेहा, चांदनी, आरती, ब्यूटी, राजनंदिनी आदि मौजूद थीं।
बेटियों को करते हैं प्रोत्साहित
दुर्गा जत्था की लड़कियों द्वारा बेटी के जन्म लेने पर उत्सव मनाया जाता है। बेटियों की रक्षा करने का भी संकल्प इन जत्था ने लिया है। साथ ही भ्रूण हत्या के विरोध में भी आंदोलन करते हैं। बेटियों को शिक्षित करने के लिए इस संस्थान ने कई प्रकल्प स्थापित किए हैं। गरीब घर की बेटी को शिक्षा देने की व्यवस्था की है। साथ ही बच्ची के बीमार तथा भोजन उलपब्ध कराने का भी जिम्मा इस संस्था ने अपने उपर ले लिया है। लड़कियों के प्रति समर्पण भाव के लिए इस संस्था की काफी चर्चा है।