Move to Jagran APP

भीड़ में घुस असामाजिक तत्वों ने की थी पुलिस के साथ हाथापाई, लॉकडाउन में पढ़ी जा रही नमाज

31 जुलाई को तातारपुर इलाके में पुलिस पर पथराव और सरकारी गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने मामले में 20 से ज्यादा नामजद लोगों व 100 अज्ञात के विरुद्ध शनिवार को केस दर्ज किया गया था।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 06:04 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:04 PM (IST)
भीड़ में घुस असामाजिक तत्वों ने की थी पुलिस के साथ हाथापाई, लॉकडाउन में पढ़ी जा रही नमाज
भीड़ में घुस असामाजिक तत्वों ने की थी पुलिस के साथ हाथापाई, लॉकडाउन में पढ़ी जा रही नमाज

भागलपुर, जेएनएन। 31 जुलाई को लॉकडाउन में रोक के बावजूद सामुहिक नमाज रोकने गई पुलिस पर पथराव के साथ हाथापाई भी हुई थी। भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्व पुलिस को निशाना बनाकर बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे। लेकिन पुलिस कम बल के कारण पीछे हट गई थी। इस मामले में तातारपुर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने अपने बयान पर 25 से ज्यादा नामजद व सौ से ज्यादा लोगों के विरूद्ध अपने बयान पर केस दर्ज किया है। 

loksabha election banner

जिसमें नूरी मस्जिद के मौलवी निजामुद्दीन, मु. जुनैद अंसारी, मु. कलाम, मु. जुम्मन, मु. कुर्बान, मु. चांद, मु. मुन्ना रंगरेज, मु. सैफ अली, मु. जुम्मन, मु. कुर्बान, मु. चांद, सैफ अली, मु. जुम्मन, मु. कुमरान, मु. तनवीर, मु. संजय, सैफ अली, मु. छोटू, मु. सोनू, मु. वली, मु. सूरज, मु. मुन्ना, मु. मौसिम, मु. शाह आलम, मु. आजाद, मु. इदरीश (सभी नौवा टोली) मु. आजाद, मु. शमीम, मु. सफी, मु. साइद, मु. इमरान (सभी पंखा टोली) हल्दीवाड़ा का मु. बबन व मु. आलम शामिल है।  

तातारपुर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में जिन लोगों के नाम पते का सत्यापन हो गया है। उनके घर पुलिस ने दबिश दी थी। बांकी लोगों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। घटना को अंजाम देने वाले लोगों में हबीबपुर और तातारपुर थाना क्षेत्र के लोग शामिल हैं। इस लेकर एसएसपी आशीष भारती ने दोनों थानों के थानेदारों को समन्वय कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। ताकि किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। 

पुलिस पर पथराव मामले में 20 से ज्यादा नामजद व 100 ज्ञात के खिलाफ केस

तातारपुर इलाके के आसानंदपुर मोहल्ले में शुक्रवार को पुलिस पर पथराव और सरकारी गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने मामले में 20 से ज्यादा नामजद लोगों व 100 अज्ञात के विरुद्ध शनिवार को केस दर्ज किया गया था। तातारपुर पुलिस ने अपने बयान पर बवाल करने वाले लोगों को चिन्हित कर आरोपित बनाया है। यह जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने दी है। उन्होंने कहा कि अज्ञात लोगों की भी पहचान कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

लॉकडाउन में रोक के बाद भी लोग सामूहिक नमाज अदा करने के लिए असानंदपुर में जुटे थे। तातारपुर पुलिस जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची। जब लोगों को समझाना चाहा तो वे लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया साथ ही सरकारी गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.