Move to Jagran APP

पूनम का तीसरा पति था अंजन दास, श्रद्धा जैसे मर्डर की कहानी सुन हिल गया झारखंड-बिहार और दिल्ली

दिल्ली में श्रद्धा की हत्या 35 टुकड़े कर की गई। इसी तरह का एक और मामला अब चर्चा में है। बिहार के अंजन दास के शरीर के 28 टुकड़े मिले हैं। हत्या में मुख्य आरोपी उसकी पत्नी पूनम और सौतेला बेटा दीपक हैं। झारखंड की पूनम ने दिल्ली में...

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Tue, 29 Nov 2022 07:03 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 07:03 PM (IST)
पूनम का तीसरा पति था अंजन दास, श्रद्धा जैसे मर्डर की कहानी सुन हिल गया झारखंड-बिहार और दिल्ली
दिल्ली में पूनम ने पुत्र संग मिलकर की तीसरे पति अंजन दास की हत्या।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर : बिहार-झारखंड और दिल्ली के लोग अंजन दास के मर्डर और उसके बाद निकल रही नई-नई कहानियों से चौंक उठे हैं। इंटरनेट मीडिया से लेकर धरातल तक अब बांका के अंजन दास की निर्मम हत्या के चर्चे हो रहे हैं। झारखंड की पूनम और उसके बेटे दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रद्धा की तरह अंजन दास को मौत के घाट उतारा गया। पूरे हत्याकांड को मई में अंजाम दिया गया। अंजन के शरीर के 28 टुकड़े कर उसे फ्रिज में रखा गया और फिर एक-एक कर उसके शरीर के हिस्सों को ठिकाने लगाया जाने लगा। हत्याकांड के पीछे के कारण चौंकाने वाला है तो वहीं पत्नी पूनम की जिंदगी की कहानी भी चर्चा में है।

loksabha election banner

अंजन दास पूनम का तीसरा पति था। झारखंड की रहने वाली पूनम की पहली शादी 13 वर्ष की उम्र में बिहार में हुई थी। पहला पति आरा जिला निवासी सुखदेव तिवारी था, जो 14 साल की उम्र में एक बच्ची की मां बनी पूनम को काम की तलाश का हवाला देते हुए छोड़ दिल्ली चला गया और कभी लौटकर नहीं आया। इसके बाद पूनम अपने पति की तलाश में वर्ष 1997 में बेटी को साथ दिल्ली आई। लाख कोशिशों के बाद भी सुखदेव उसे नहीं मिला।

कर ली दूसरी शादी 

सुखदेव नहीं मिला, इसी दौरान पूनम की मुलाकात त्रिलोकपुरी निवासी कल्लू से हुई। वो उसे अपने साथ लेकर चला गया। दोनों एक साथ रहने लगे, कल्लू से प्रेम में पूनम उसे अपना पति मानने लगी। कल्लू और पूनम को एक बेटा दीपक और दो बेटियां हुईं। जानकारी मुताबिक, 2018 में पूनम की एक बेटी की छत से गिरने से मौत हुई थी।वहीं, कल्लू शराब का लती था, कोई काम धंधा नहीं करता था। 

ऐसे हुआ अंजन से हुआ प्यार 

दिल्ली के जिस मकान में पूनम रहती थी, उसी मकान में बांका का अंजन दास रहता था। अंजन लिफ्ट मैकेनिक था, मेट्रो सिटी में उसकी अच्छी कमाई हो रही थी। दूसरे पति की हरकतों से तंग पूनम की अंजन से नजदिकियां बढ़ने लगी। इसी दौरान 2016 में शराब के लती कल्लू के लीवर फेल हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई। कल्लू की मौत के बाद पूनम अंजन के साथ रहने लगी।

अंजन ने नहीं बताया था कि आठ बच्चों का बाप है

बांका में अपने परिवार को छोड़कर दिल्ली कमाने गए अंजन दास ने पूनम से अपने विवाह और आठ बच्चे होने की बात छिपा ली। पूनम से शादी रचाने के बाद अंजन ने काम धंधा छोड़ दिया। वो पूनम और उसके बेटे दीपक से पैसे लेने लगा। यहां तक की पूनम के गहने चुराकर बिहार भेजने शुरू कर दिए। बस इसी बात पर दोनों का झगड़ा होने लगा और रिश्ते खराब होते चले गए।

सौतेले बेटे की हुई शादी

2018 में अंजन दास के सौतेले बेटे और हत्या के आरोपी दीपक की की शादी हुई।  वो अपनी पत्नी के साथ पास के कमरे में ही रहता था। पूनम और दीपक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अंजन की गलत नीयत उसकी दीपक की पत्नी पर थी। इसलिए दोनों ने मिलकर उसे मारने की योजना बनाई और फिर इस तरह हत्या को अंजाम दिया।

आफताब की तरह प्रयोग किया केमिकल

आरोपी पूनम और दीपक ने अंजन की हत्या के बाद आफताब की तरह ही पूरे घर को केमिकल (फिनाइल) से धोया। फ्रिज से शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के बाद उसे कई बार साफ किया गया। ताकि किसी प्रकार का कोई सबूत न मिल सके। शव के 28 टुकड़े करने के बाद घर को पेंट करा दिया। पूरे मर्डर केस की चर्चा इंटरनेट मीडिया पर तेजी के साथ की जा रही है। कई कहानियां निकलकर सामने आ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.