विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुस्सा आया तो हैवान बनी पुलिस, वारंटी की पत्नी से किया यह काम

By Amit AlokEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2016 07:14 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 12 Dec 2016 10:50 PM (GMT+05:30)

अररिया में वारंटियों की गिरफ्तारी को गई पुलिस को दरवाजा खुलने में विलंब होने पर गुस्सा आ गया। उसने वारंटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भागलपुर [जेएनएन]। अररिया के कुर्साकाटा थाना के चिकनी फकीरना गांव में वारंटी को खोजने गई पुलिस ने उसकी गर्भवती पत्नी के पेट पर राइफल के कुंदे से बुरी तरह मारा। घायल महिला को नाजुक हालत में अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज लाया गया, जहां उसने छह माह के बच्चे को जन्म दिया। समय से पहले जन्म लेने के कारण बच्चे की मौत हो गई। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल महिला व परिजनों के अनुसार पुलिस वाले ने वारंटी की पत्नी व घरवालों से मारपीट की। इसी क्रम में वारंटी की पत्नी के पेट पर राइफल के कुंदे से मारा। अररिया के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने सोमवार को कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

रोड रेज में विवाद में हवाई फायरिंग, महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर पीटा

गांव वालों के अनुसार कुर्साकांटा पुलिस न्यायालय से निर्गत वारंट लेकर चिकनी गांव के फकीरना टोला वार्ड संख्या 13 में ब्रह्मदेव मंडल व उसके भाई मनोज मंडल को गिरफ्तार करने गई थी। दरवाजा खोलने में थोड़ा सा विलंब होने पर पुलिस को गुस्सा आ गया।

ATM गार्ड हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद

अस्पताल में ब्रह्मदेव मंडल की पत्नी धनेश्वरी देवी ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 12.30 बजे पुलिस उनके आवास पर पहुंची एवं दरवाजा खोलने को कहा। दरवाजा खोलने में कुछ देर हुई तो पुलिसकर्मी ने बंदूक के कुंदे से उसके पेट पर मारा एवं लात-मुक्के से पिटाई करने लगे। इस पिटाई से उसे रक्तस्राव होने लगा। पेट में असहनीय पीड़ा हुई। उसे गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया।

महिला ने बताया कि पुलिस वाले आठ से दस की संख्या में थे, जिसमें थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।

घटना की जानकारी एसपी सुधीर कुमार पोरिका को हुई तो उन्होंने इसकी जांच का आदेश दिया। इसके बाद हरकत में आई फारबिसगंज थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल धनेश्वरी का बयान दर्ज किया।