गबन की आरोपित बालिका गृह की पूर्व अध्यक्ष रूपम गिरफ्तार, जानिए क्या है आरोप Bhagalpur news
जीरोमाइल थानाध्यक्ष ने बताया कि आठ दिसंबर 2018 को बाल कल्याण समिति के निर्देश पर रूपम देवी के खिलाफ बालिका गृह से कागजात गायब करने आदि आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
भागलपुर [जेएनएन]। गबन की आरोपित बालिका गृह की पूर्व अध्यक्ष रूपम देवी को जीरोमाइल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रूपम के विरुद्ध रेशम नगर स्थित बालिका गृह से जुड़ी महत्वपूर्ण कागजात गायब करने समेत कई गंभीर आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एक साल से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
जीरोमाइल थानाध्यक्ष राज रत्न ने बताया कि आठ दिसंबर 2018 को बाल कल्याण समिति के निर्देश पर रूपम देवी के खिलाफ कागजात गायब करने आदि गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जीरोमाइल के पास महिला पुलिस की मदद से रूपम देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि रूपम देवी पर एक और मामला चल रहा है। वर्ष 2018 में ही उसके खिलाफ बालिका के साथ दुव्र्यवहार करने, मारपीट करने समेत अन्य गंभीर आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। यह मुकदमा सीबीआई के पास है। सीबीआई ही उक्त मुकदमे की जांच कर रही है।