Move to Jagran APP

Banka Crime : पारिवारिक कलह से तंग आकर बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या, गांव में तरह-तरह की चर्चा

Banka Crime बुधवार को बेलहर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपती के आत्महत्या कर ली है। दोनों की उम्र 60 वर्ष से उपर है। सूचना पर पुलिस ने दंपतीी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की पड़तान शुरू कर दी है।

By Amrendra TiwariEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 01:25 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 01:25 PM (IST)
Banka Crime : पारिवारिक कलह से तंग आकर बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या, गांव में तरह-तरह की चर्चा
बुजुर्ग दंपती की आत्महत्या किए जाने से गांव में पसरा सन्नाटा।

बांका, जेएनएन। Banka Crime : बांका, जेएनएन। थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर मंगलवार रात एक वृद्ध दंपती ने आत्महत्या कर ली। मृतक भुवनेश्वर पंडित (65) एवं मंगली देवी (60) शामिल हैं। घटना के बाद ग्रामीण भी स्तब्ध है। बुधवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर  अस्पताल बांका भेज दिया है। इस मामले में मृतक के पुत्र रूपेश पंडित ने यूडी केस दर्ज कराया है। मृतक दंपती को चार पुत्री और एक पुत्र है। सभी शादीसुदा है। वह कोलकाता में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। साथ में पत्नी भी रहती थी। घर पर पुत्र एवं पुत्रवधु रहता था। इधर, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार  वृद्ध  दंपती का पुत्रियों से अधिक लगाव था। घर से अक्सर कोलकाता जाने की बात कहकर निकलता था। लेकिन झारुडीह गांव स्थित छोटी पुत्री के ससुराल जाया करता था। बुढ़ापा होने कारण शरीर भी साथ नहीं दे रहा था। फिर भी रोजीरोटी के कारण मजदूरी के लिए विवश था। छठ पूजा में घर आया हुआ था। मंगलवार रात सभी स्वजन खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने गए। देर रात वृद्ध दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और खुदकुशी कर लिया। बुधवार सुबह जब देर तक मृतक दंपती नहीं जगे तो पुत्र व पुत्रवधु ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांका तो दंपती जमीन पर पड़ा हुआ था।

    घटना की सूचना ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों की भीड़ दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। जहां दोनों को मृत पाया गया। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर लिया। मृतक की पुत्रवधू रेणू देवी ने बताया कि मृतक दंपती के बीच ही विवाद हुआ था। अन्य किसी स्वजन से विवाद नहीं हुआ था। मृतक की पुत्री ने बताया दो साल से झारुडीह में थे। वहां सबकुछ ठीकठाक था। घर आने के बाद अचानक घटना घट गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र के लिखित शिकायत पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पेड़ से लटककर आका गांव निवासी इंटर के छात्र ने की आत्महत्या 

बेलहर थाना क्षेत्र के उल्ही बांध पास स्थित पेड़ से लटकती बुधवार सुबह स्थानीय पुलिस ने एक 16 वर्षीय युवक की लाश बरामद की है। शव की पहचान सुईया थाना क्षेत्र के आका गांव निवासी छब्बू यादव के पुत्र राजू यादव के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक इंटर का छात्र बताया जा रहा है। जो देवघर में रहकर पढ़ता था। घटना का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। 

पुलिस ने मृतक पिता के लिखित शिकायत पर खुदकुशी का केस दर्ज कर लिया है। मृतक पिता के अनुसार मंगलवार दोपहर को ही वह घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन बाद भी कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह उल्ही गांव के ग्रामीणों से घटना का पता चला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए बांध तरफ गए थे। जहां पेड़ से लटकता युवक का शव देखा। इसकी सूचना फोनकर ग्रामीणों ने दी। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक ने लूजर पेंट की डोरी से पेड़ में बांधकर खुदकुशी की थी। घटना के बाद गांव में मातमी माहौल है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.