Move to Jagran APP

स्‍वतंत्रता का अमृत महोत्‍सव : रथ पर विराजमान हुईं भारत माता, तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत

स्‍वतंत्रता का अमृत महोत्‍सव भागलपुर में स्‍वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस रौशन भारत माता की झांकी निकाली गई। आकर्षक झांकी के साथ भागलपुर के विभिन्‍न मार्गों से तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के नारे लगते रहे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 04:11 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 04:11 PM (IST)
स्‍वतंत्रता का अमृत महोत्‍सव : रथ पर विराजमान हुईं भारत माता, तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत
स्‍वतंत्रता का अमृत महोत्‍सव : भागलपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की रूप में श्‍वेता सुमन।

ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। स्‍वतंत्रता का अमृत महोत्‍सव : भारत को स्‍वतंत्र हुए 75 वर्ष हो गए। पूरे देश में स्‍वतंत्रता का अमृत महोत्‍सव मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने भागलपुर में यह कार्यक्रम आयोजित की।

loksabha election banner

भागलपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता, समाजसेवी संगठनों के लोग, शैक्षणिक संस्थान के छात्र, युवा लाजपत पार्क मैदान पहुंचे। इसके बाद काफी बड़े तिरंगा को लोगों ने अपने हाथों से ऊपर उठाया कि पूरा लाजपत पार्क का मैदान भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज से गुंजायमान हो उठा।

भारतीय जनता पार्टी कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता श्‍वेता सुमन भारत बनकर रथ पर हाथ में तिरंगा लिए सवार थीं। मानो साक्षात भारत मां ही अवतरित हो गईं हो। भारत माता की इस झांकी के साथ सभी ने भागलपुर नगर का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने खूब सेल्‍फी ली। भारत माता के रूप में सजीं श्‍वेता सुमन के साथ काफी संख्‍या में लोगों ने तस्‍वीर खिंची। बाद में इंटरनेट मीडिया पर इसे शेयर किया।

डीजे में वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम बज रहे थे। सभी इसे गुनगुना रहे थे। नारे लगाते हुए कार्यकर्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए लाजपत पार्क मैदान से यह यात्रा को शुरू कर खलीफाबाग चौक, कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, वैरायटी चौक, खलीफाबाग चौक होते हुए घंटाघर चौक स्थित भगत सिंह के प्रतिमा तक पहुंची। जहां भारत माता की आदम कद प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा को विश्राम दिया। इस दौरान 500 मीटर का लंबा कई तिरंगा कई लोग पकड़कर चल रहे थे। शेष के हाथों में छोटा-छोटा तिरंगा झंडा था।

कार्यकर्ताओं एवं देश प्रेमियों तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। भागलपुर बाजार में तिरंगा यात्रा लेकर लोग निकले तो आमजनों और दुकानदारों में भी काफी जोश दिखा। तिरंगे को छूकर लोग प्रणाम कर रहे थे। हाथ से हाथ लगाकर लोग यात्रा को आगे बढ़ा रहे थे। लोगों की उत्सुकता लग रही थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 तारीख तक हर घर पर तिरंगा दिखेगा।

इस कार्यक्रम में विधान पार्षद डॉ एन के यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख बालमुकुंद गुप्ता, अजीत घोष, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश मिश्र, नभय चौधरी, अभय बर्मन, भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, सुधांशु भूषण, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, विजय कुशवाहा, रोशन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, आशुतोष कुमार ढिल्लू, प्यारे हिंद, जिला मंत्री उमाशंकर, मनीष दास, प्रणब दास, जिला प्रवक्ता राजेश टंडन, कुमार श्रवण, विकास कर्ण, मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, शशि मोदी, गौरव दास, नरेंद्र झा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रशांत विक्रम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत शाह, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक शरद शालरपुरिया, वाणिज्य मंच के दीपक शर्मा, ओम भास्कर, अनामिका ठाकुर, तनु श्री, पिंकी बागोरिया, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अरविंद तिवारी, बुद्धिजीवी मंच के कमलेश झा, अभय घोष सोनू, सोलंकी डिफेंस एकेडमी के रणजीत सिंह सोलंकी, प्रिन्स मंडल, जीवन कुमार, संदीप शर्मा, करण शर्मा, कुश पांडेय, करण किशोर, शुभम मिश्रा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.