Amit Shah in Bihar : मंच से चेतावनी... सत्ता के लिए न करें काम...ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं
Amit Shah in Bihar पूर्णिया के सभा के दौरान काफी संख्या में बिहार से लोग वहां पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरा शहर पट गया था। इस दौरान जगह-जगह जाम लग गया। सभा मंच से अधिकारियों को लगातार जाम हटवाने के लिए आग्रह किया जा रहा था।
जागरण संवाददता, पूणिया। Amit Shah in Bihar : बिहार के सीमांचल इलाके में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। उनकी सभा पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में उनकी सभा हुई। सभा में बिहार के प्रत्येक जिलों में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम लोग पहुंचे थे। पूर्णिया शहर पूरी तरह भगवामय हो गया था। सभी स्थल पर लोग पहुंच नहीं पा रहे थे। लोगों की काफी भीड़ पड़ी थी।
इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कुछ देर बाद पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचने वाले थे। मंच पर उस समय भाजपा के अन्य बड़े नेताओं का संबोधन चल रहा है। इधर मंच तक यह सूचना पहुंची कि पूर्णिया कसबा पथ जाम है। काफी संख्या में लोग फंस गए हैं। सभा मंच पर संचालन बिहार भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल कर रहे थे। इस सूचना पर उन्होंने मंच से यह बात कि जाम को लेकर डीएम व एसपी से बात करने की कोशिश नाकाम हो रही है।
अधिकारियों का फोन नहीं लग रहा है। कई के बंद हैं। इस पर मंच से यह भी कहा गया कि डीएम व एसपी साहब जाम हटवाइए। सूचना आ रही है कि जान बूझकर इस तरह की साजिश रची जा रही है कि लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएं। उन्होंने मंच से चेतावनी कि सत्ता के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी काम नहीं करें। ईमानदारी से वे अपनी ड्यूटी निभाएं।
टेढ़ागाछ से सैकड़ों कार्यकर्ता गृहमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्णिया
संवाद सूत्र, टेढ़ागाछ (किशनगंज)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पूर्णिया में जनभावना रैली कार्यक्रम को लेकर टेढ़ागाछ से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थकों का पूर्णिया रंगभूमि मैदान जाने के लिए सुबह ही रवाना हुए। पंचायतों से बसों में भरकर भाजपा समर्थक अपने पार्टी के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रस्थान किए। भाजपा समर्थकों का उत्साह गृहमंत्री के आगमन से चरम पर दिखाई दिया।
भाजपा के टेढ़ागाछ मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री लखन लाल पंडित ने संयुक्त रूप से बताया कि गृहमंत्री का सीमांचल दौरा से सीमांचल के लोगों को लाभ मिलेगा। इस पिछड़े इलाकों का और तेजी से विकास होगा। वहीं सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त भी किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री लखन लाल पंडित, पूर्व भाजपा अध्यक्ष देव मोहन सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इस्माईल आजाद, सुशील सिंह, प्रेम कुमार, जयराम सिंह, फनिभूषण दास, वसंत सिन्हा, मुकेश कुमार सिंह, नंद मोहन सिंह, सीताराम आदि सैकड़ों भाजपा समर्थक गृहमंत्री के जनभावना रैली में शामिल होने के लिए एक साथ प्रस्थान किए।