Move to Jagran APP

Amazing protest : झारखंड की विधायक दीपिका पांडेय ने बिहार-झारखंड सीमा की सड़कों पर किया स्‍नान, लगाया तीन डुबकी

Amazing protest Bihar झारखंड के महागामा की विधायक दीप‍िका पांडेय ने बिहार-झारखंड सीमा पर सड़क पर जमा पानी में स्‍नान किया। उन्‍होंने तीन डुबकी लगाई। गुस्‍से में कहा कि सड़कों पर पानी है। वह भी नाले का कितनी परेशानी होती होगी लोगों को।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 01:46 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 01:46 PM (IST)
Amazing protest : झारखंड की विधायक दीपिका पांडेय ने बिहार-झारखंड सीमा की सड़कों पर किया स्‍नान, लगाया तीन डुबकी
Amazing protest Bihar: झारखंड महागाम की विधायक दीप‍िका पांडेय ने बिहार-झारखंड सीमा पर सड़क पर जमा पानी में स्‍नान किया।

हीरालाल कश्‍यप, पीरपैंती (भागलपुर)। Amazing protest Bihar : बिहार-झारखंड सीमा पर सड़कों की स्थिति काफी खराब है। वर्षा के समय मार्ग में कमर तक पानी रहता है। नााले का पानी भी सड़क पर बहते रहता है। लोग लगातार इसके खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। लगातार विरोध करते हैं। बिहार-झारखंड सीमा पर आज उस समय सभी लोग सकते में आ गए, जब वहां एक महिला विधायक पहुंची। विधायक ने सड़क पर जमा पानी को देखकर गुस्‍से का इजहार किया। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, झारखंड के महगामा की विधायक दीपि‍का पांडेय का घर बिहार झारखंड सीमा से सटे मेहरमा में है। मेहरमा झारखंंड में है। झारखंड के सिद्धू कान्‍हू चौक पर सड़क पर पानी भरा था। कमर भर पानी देख विधायक को गुस्‍सा आ गया। विधायक कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हैं। यह क्षेत्र पूरी तरह झारखंड सरकार के अधीन है। विधायक ने कहा कि कैसे लोग इस सड़क पर यात्रा करते होंगे। लोगों को कितनी परेशानी होती होगी, जबकि यह इलाका बिहार के लोगों के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है। बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती इलाके के ज्‍यादातर लोग यहींं आते हैं। उनका व्‍यापार यहीं चलता है। साथ ही उनका बाजार भी इसी इलाके में हैं। पीरपैंती प्रखंड के कम से कम छह पंचायत के लोगों का जीवनयापन यहीं से चलता है। लोग खरीदारी के लिए यहीं आते हैं। बाराहाट के लोगों का जीवन इसी बाजार से चलता है। यह बहुत बड़ा बाजार है। भागलपुर जिले के काफी संख्‍या में लोग यहां जाते हैं। 

विधायक दीपिका पांडेय ने विरोध स्‍वरूप सड़क पर पानी में बैठकर प्रदर्शन किया। उन्‍होंने सड़क पर बह रहे पानी से स्‍नान भी कर लिया। तीन डुबकी लगाई। सड़क पर नाले का भी पानी बह रहा है। काफी देर तक यह अनोखा विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसका वीडियो और फोटो काफी वायरल हो रहा है। इसकी चर्चा झारखंड से ज्‍यादा बिहार में हो रही है। 

यहां बता दें कि बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के इस समस्‍या से आहत होकर एक शख्स ने मंगलवार को विरोध स्वरूप सड़क पर बने गड्ढे में डुबकी लगाते हुए अपने सिर को मुंडवा दिया। पीरपैंती-गोड्डा एनएच 133 पर बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र बाराहाट पिरोजपुर सिद्धो कान्हू चौक पर तालाबनुमा जानलेवा बड़े गड्ढे में पानी जमा है। बाबूपुर निवासी रणविजय मिश्रा के दादा परमेश्वर मिश्रा का श्रद्धकर्म था। रणविजय ने मुंडन संस्कार सिद्धू कान्हू चौक के समीप बीच सड़क तलाबनुमा गड्ढे में प्रवेश कर किया। वहीं, स्‍नान कर मुंडन कर लिया। बिहार व झारखंड सरकार व जिला प्रशासन की काफी आलोचना की।

यह भी पढ़ें -   बिहार में अनोखा प्रदर्शन: सड़क पर भरे पानी को मान लिया फल्गु नदी का जल, फिर कराया मुंडन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.