Move to Jagran APP

OMG! बिहार मे रातों-रात खरबपति बन गया किसान, बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुए 6833 करोड़ रुपए

आश्‍चर्य OMG! बिहार के लखीसराय बड़हिया का किसान सुमन एकाएक बन गया खरबपति बना गया है। वह शेयर मार्केट‍िंग का काम करता है। एक खरब 68 अरब 33 करोड़ 42 लाख 58 हजार 400 रुपये और 10 पैसा का मैसेज देखकर वह सन्‍न हो गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 08:46 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 07:23 AM (IST)
OMG! बिहार मे रातों-रात खरबपति बन गया किसान, बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुए 6833 करोड़ रुपए
आश्‍चर्य : बिहार के लखीसराय के सुमन कुमार के खाते में खरबों रुपये।

संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय)। OMG! बिहार के लखीसराय बड़हिया नगर के वार्ड नंबर दो के सुमन कुमार के खाते में एकाएक एक खरब 68 अरब 33 करोड़ 42 लाख 58 हजार 400 रुपये और 10 पैसा (1,68,33,42,58,400.10) आ गया है। इतने रुपये कहां से आए और किसने भेजा इसकी जानकारी सुमन को नहीं है। 13 दिनों से यह राशि उनके खाते में ही है। सुमन को डर भी लग रहा है। इस कारण वह रुपये निकाल नहीं रहे हैं। सुमन कुमार ने बताया कि उनके कोटक सिक्योरिटीज बैंक के ट्रेडिंग अकाउंट में 26 जुलाई की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर यह राशि अचानक आ गया। राशि क्रेडिट होने का मोबाइल पर मैसेज मिलते ही वह चौंक गया। हालांकि उसने खाते से एक रुपये की भी निकासी नहीं की है। सुमन और उनके स्‍वजनों का कहना है कि यह कैसे हो सकता है।  

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि उनके लिए यह राशि कहां से आया और किसने भेजा, इसकी जानकारी उन्‍हें नहीं है। सुमन ने 27 जुलाई को इसकी सूचना स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुंबई मालदा ईस्ट मेन ब्रांच को दी है, लेकिन आज तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। अब तक उनके खाते में उक्त राशि रखी हुई है।

यह भी पढ़ें:कॉमनवेल्थ गेम्स में चमक गई बिहार के शिक्षक चंदन कुमार की किस्मत... सिल्वर मेडल ने बढ़ा दिया प्रदेश का मान

सुमन शेयर मार्केट में भी राशि लगाने का कार्य करता है। खाते में इतनी राशि आने से परेशान होकर सुमन कोटक सिक्योरिटीज से इतनी अधिक राशि आने का कारण पूछा है। उन्होंने इसके लिए आरटीआइ भी मांगी है। आरटीआई लगाकर कोटक से जानकारी मांगी है कि यह राशि कहां से किसके माध्यम से उनके खाते में आ गया। उक्त राशि का मालिक कौन होगा इसकी पूरी जानकारी दी जाए। सुमन ने बताया कि उक्त राशि के क्रेडिट होने की कंपनी द्वारा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। खैर जो भी सुमन की चर्चा जिले भर हो रही है। लोग कह रहे हैं सुमन को खबरपति बन गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.