Move to Jagran APP

बिहार में अद्भुत शादी : दो पुरुष डांसर को आपस में हो गया प्यार, एक ने पहनी साड़ी दूसरे ने भर दी मांग

बिहार में अद्भुत शादी खगड़िया जिले में समलैंगिक शादी का एक मामला सामने आया है। यहां दो पुरुष डांसर को आपस में हो प्यार हो गया। दोनों काफी दिनों से एक साथ रहते थे। एक डांसर ने महिला रूप बना लिया दूसरे ने उसकी मांग में सिंदूर लगाया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 10:38 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 10:38 PM (IST)
बिहार में अद्भुत शादी : दो पुरुष डांसर को आपस में हो गया प्यार, एक ने पहनी साड़ी दूसरे ने भर दी मांग
बिहार में अद्भुत शादी : खगड़िया जिले में समलैंगिक शादी

जागरण संवाददाता, खगड़िया। बिहार में अद्भुत शादी : खगड़िया जिले में दो युवकों की समलैंगिक शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। बुधवार को इसकी चर्चा जोरों पर रही कि खगड़िया के मानसी थाना अंतर्गत बलहा पंचायत के झमटा गांव के एक युवक ने बखरी प्रखंड के बुधौरा गांव के एक अन्य युवक से शादी कर ली है। बुधौरा गांव का युवक दुल्हन के रूप में था। उसने साड़ी पहन रखा था। जबकि झमटा गांव का युवक दूल्हा के रूप में था। एक युवक जब विधिवत दुल्हन के रूप में साड़ी पहनकर बलहा पहुंचा, तो स्वजनों में हड़कंप मच गया। स्वजन इस शादी को मानने से इंकार करते हुए दोनों को अलग कर दिया। साड़ी पहनकर आए बुधौरा के युवक को भगा दिया गया। जानकारी के बाद झमटा में युवक के घर पर भीड़ जुट गई। झमटा निवासी युवक पहले से शादी-शुदा है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक पेशे से डांसर हैं। डीजे व बैंड पार्टी में डांस कर रोजी-रोटी चलाते हैं। आपस में साथ साथ काम करने के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। प्यार का रंग ऐसा चढ़ा कि दोनों एक सप्ताह पूर्व पूर्णिया पहुंच गए और वहां किसी मंदिर में शादी कर ली। हालांकि युवक के स्वजन समलैंगिक शादी से इंकार करते हुए कहा कि दोनों दोस्त हैं। दोनों डांस कर कमाते खाते है। बखरी का युवक साड़ी पहनकर घर आया था। जिसे लेकर लोगों ने अफवाह उड़ा दी कि दोनों युवकों ने शादी की है। बहरहाल क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना है।

समलैंगिक शादी की हर ओर चर्चा हो रही है। हालांकि दोनों के स्वजन इस शादी को मानने को तैयार नहीं हैं। इसमें एक युवक पहले से शादीशुदा है और उसे संतान भी है। दोनों युवक को काफी समझा जा रहा है। दोनों को अलग कर दिया गया है। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है। हालांकि दोनों युवकों का कहना है कि हम दोनों ने शादी की है। दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे। अदालत ने भी समलैंगिक शादी को मान्यता दे दी है, इसलिए हम दोनों को भी साथ रहने दिया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.