Move to Jagran APP

नेपाल के प्रेमी-प्रेमिका ने भारत में ली पनाह, शादीशुदा युवक ने कैसे दे दिया अपनी गर्ल फ्रेंड को दिल, जानिए

Amazing love story नेपाल का प्रेमी प्रेमिका भारत पहुंचा। वह बिहार के सहरसा में है। नेपाल में जब दोनों को प्रेम पर पहरा लगा तो दोनों यहां भाग गए। लड़का पहले से शादीशुदा है। अब दोनों साथ-साथ रहना चाहता है। बिहार पुलिस ने उसने मदद मांगी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 04:08 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 03:38 PM (IST)
नेपाल के प्रेमी-प्रेमिका ने भारत में ली पनाह, शादीशुदा युवक ने कैसे दे दिया अपनी गर्ल फ्रेंड को दिल, जानिए
Amazing love story : नेपाल की प्रेमी प्रेमिका भारत पहुंची।

जागरण संवाददाता, सहरसा। Amazing love story :नेपाल के विराटनगर से एक प्रेमी-प्रेमिका भागकर भारत पहुंच गया है। यहां वह कुछ दिन पहले छिपकर रह रहा था। बिहार के सहरसा में पुलिस की नजर दोनों पर पड़ी। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। इस कारण पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो कई मामले सामने आए। युवक पहले से शादीशुदा है। इसके बावजूद उसने एक युवती से प्रेम कर बैठा। अब दोनों साथ-साथ रहना चाहता है। दोनों ने शादी भी कर ली है। पुलिस ने नेपाल के इस प्रेमी युगल को सहरसा में देखा। पुलिस लड़का व लड़की पक्ष के साथ ही नेपाल पुलिस को भी इसकी सूचना दी है।

prime article banner

जानकारी के अनुसार नेपाल विराटनगर के कटहरी का युवक अली उर्फ अनवर अपनी प्रेमिका के साथ 20 मई को घर से फरार हो गया। शनिवार की रात सहररसा शहर के दहलान चौक के समीप लड़का-लड़की को देखकर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ के क्रम में भागने की जानकारी मिली तो उसे सुरक्षित थाना लाया गया जहां से अभिभावक को जानकारी दी गई।

युवक ने बताया कि वह एक स्कूल में कार्य करता है और वह पूर्व से शादीशुदा है। उन्हें एक बच्चा भी है। पिछले एक वर्ष से उसे एक लड़की से प्यार हो गया और दोनों भागकर एक मंदिर में शादी भी कर लिए। जिसके बाद सहरसा में एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजर पड़ गई। दोनों एक-दूसरे के कांधे पर हाथ रखकर चल रहे थे।   

स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने अभिभावक को इसकी सूचना दी है। दोनों पक्ष के स्वजन सहरसा आने का भरोसा दिया है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि अभिभावकों को सूचित कर दिया गया है। यहां बता दें कि इससे पहले भी नेपाल से एक प्रेमी प्रेमिका भागकर यहां आए थे। पुलिस ने पकड़कर दोनों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया था। दोनों शादी कर यहां रह रहे थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.