Move to Jagran APP

Amazing love story: जीजा को नाबालिग साली से हो गया इश्क, लोगों ने कहा-तीन माह से चल रहा था चक्कर

Amazing love story बिहार के कटिहार में साली और जीजा की एक प्रेम कहानी की चर्चा इन दिनों सामने है। तीन माह पूर्व से ही दोनों को प्यार था। एक दिन दोनों फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। जीजा को जेल भेज दिया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 01:57 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 01:57 PM (IST)
Amazing love story: जीजा को नाबालिग साली से हो गया इश्क, लोगों ने कहा-तीन माह से चल रहा था चक्कर
Amazing love story: पुलिस ने जीजा को पकड़कर जेल भेज दिया है।

संवाद सूत्र, सलमारी, कटिहार। Amazing love story: बिहार के कटिहार में एक गजब प्रेम कहानी का मामला सामने आया है। एक साली को अपने जीजा से ही प्यार हो गया। साली नाबालिग है। इसके बाद दोनों फरार हो गए। यह प्रेम प्रसंग तीन माह से चल रहा था। जीजा को पुलिस ने पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी चर्चा काफी दिनों से यहां थी। अक्सर दोनों को साथ-साथ यहां वहां जाते हुए देखा जाता था। लेकिन लड़की के स्वजनों ने कहा कि हमलोगों ने इसकी जानकारी नहीं थी। कहा कि दोनों साली-जीजा थे, इस कारण साथ जाते थे।

loksabha election banner

कटिहार के सलमारी प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर पंचायत स्थित कन्हरिया गांव में जीजा द्वारा बहला फुसलाकर नाबालिग साली को भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कन्हरिया निवासी अंजार काशमी को गिरफ्तार कर अपह़ृता को बरामद कर लिया। आजमनगर थाना में अपहृता की मां ने अपनी पुत्री को भगा ले जाने को लेकर दामाद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब तीन माह पूर्व जीजा अपनी साली को लेकर फरार हो गया था। साली को भगा ले जाने के बाद घरवालों को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि आरोपित जीजा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छेड़खानी पीड़ित छात्रा की मां ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय पचरुखी मैं पढ़ाई कर रही नवमी कक्षा की एक छात्रा को पचरुखी गांव के कुछ दबंग लोगों के द्वारा छेड़खानी का प्रयास किया गया था। मामले में पीड़ित की मां ने शाहकुंड थाना में कुछ दबंग लोगों के विरुद्ध केस भी दर्ज कराई थी। लेकिन शाहकुंड पुलिस ने केस में नामजद आरोपितों के पक्ष से भी झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसकी शिकायत पीड़ित छात्रा की मां ने एसएसपी भागलपुर से लिखित रूप में की है। तथा एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित छात्रा की मां का आरोप है कि मेरे पति उस दिन घर पर भी नहीं थे। लेकिन मेरे पति पर शाहकुंड पुलिस ने झूठा केस दर्ज कर लिया गया है। जिससे मेरा केस कमजोर करने की कोशिश की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.