Move to Jagran APP

गांव की लड़की को प्रेमी ने बुलाया बेंगलुरु, लिव इन रिलेशनशिप में दोनों रहे छह माह, फि‍र खुला यह राज

Amazing love story Bihar जमुई के एक गांव की लड़की-लड़़के को आपस में प्‍यार हो गया। लड़का बेंगलुरु में रहता है। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका को भी लेते गया। लिव इन रिलेशनशिप में छह माह दोनों साथ रहे। प्रेमिका गर्भवती हुई तो प्रेमी से उसे छोड़ दिया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 11:53 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 11:53 AM (IST)
गांव की लड़की को प्रेमी ने बुलाया बेंगलुरु, लिव इन रिलेशनशिप में दोनों रहे छह माह, फि‍र खुला यह राज
Amazing love story Bihar : पांच माह की गर्भवती हुई प्रेमिका तो छोड़कर प्रेमी हुआ फरार।

संवाद सहयोगी, जमुई। Amazing love story Bihar : जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ऐसा प्रेम कहानी का मामला सामने आया है, जो लोगों को दंग कर देने वाली है। कहा जा रहा है कि एक वर्ष से गांव में दोनों के प्‍यार के चर्चे थे। छह माह पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका से कहा कि हम दोनों शादी करेंगे, लिए तुम मेरे साथ चलो। प्रेमिका को साथ लेकर प्रेमी अपने साथ बेंगलुरु चला गया। प्रेमी बेंगलुरु में रहकर काम करता था। वह छह माह तक दोनों एक साथ रहे। लिव इन रिलेशनशिप में रहने के कारण प्रेमिका गर्भवती हो गई। इसके बाद प्रेमिका लगातार शादी करने की मांग करने लगी। पहले तो प्रेमी एक-दो टालता रहा, इसके बाद अचानक एक दिन उसे छोड़कर फरार हो गया।

loksabha election banner

कहा जा हा है शादी का झांसा देकर प्रेमी ने कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाया। जब प्रेमिका पांच माह की गर्भवती हो गई तो प्रेमी छोड़कर फरार हो गया। मामले में प्रेमिका ने बरहट थाना में आवेदन देकर प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। बताया जाता है कि युवती का गांव के ही एक युवक के साथ लगभग एक साल से फोन पर बात होता था।

लड़का बेंगलुरु में काम करता है। दोनों के बीच बात होने के दौरान प्रेम गहरा होता गया और दूरियां भी कम हो गई। उसके बाद प्रेमी ने शादी करने की बात कही गई थी, तब प्रेमिका अपने प्रेमी के पास बेंगलुरु चली गई। इस दौरान कई महीनों तक प्रेमी शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब प्रेमिका पांच माह के गर्भ से हो गई तो प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया और फरार हो गया। बरहट थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि युवती के द्वारा आवेदन दिया गया है। युवती का मेडिकल जांच करवाया गया है। आरोपित युवक की तालाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.