Move to Jagran APP

तेजस्वी यादव के सिपाहियों का अनोखा आरोप: प्रदेश अध्यक्ष घूस में मांगते हैं कतरनी चूड़ा, विरोध किया तो पार्टी से निकाला

तेजस्वी यादव के सिपाहियों ने अनोखा आरोप लगाते हुए कहा कि पटना और दिल्ली में बैठकर लोग कतरनी चूड़ा अंगवस्त्र और न जाने क्या-क्या डिमांड करते हैं। विरोध किया तो पार्टी से निकाल दिया गया। जिलाध्यक्ष बने रहने के लिए घूस में...

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 08:22 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 06:17 AM (IST)
तेजस्वी यादव के सिपाहियों का अनोखा आरोप: प्रदेश अध्यक्ष घूस में मांगते हैं कतरनी चूड़ा, विरोध किया तो पार्टी से निकाला
भागलपुर और नवगछिया के युवा राजद जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप।

जागरण संवाददाता, भागलपुर : पटना में राजद पार्टी अक्सर अपने कार्यकर्ताओं के बीच विवाद को लेकर चर्चा में रहती है। अब भागलपुर और नवगछिया के युवा राजद अध्यक्ष ने युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहेब, प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव समेत अन्य लोगों पर गंभीर और अनोखा आरोप लगाया है। भागलपुर के युवा राजद अध्यक्ष अशफाक आलम और नवगछिया के युवा जिला अध्यक्ष कांतेश कुमार उर्फ टीनू यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस कान्फ्रेंस कर ये आरोप लगाए हैं। दोनों ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से कार्रवाई की मांग भी की है।

loksabha election banner

दरअसल, शनिवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दोनों जिलाध्यक्ष पर निष्क्रियता आरोप में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर पद मुक्त करने का पत्र जारी किया था। इसमें दोनों लोगों पर आरोप है कि जब से जिला अध्यक्ष बने तब से जिला कमेटी का विस्तार नहीं किया और ना ही प्रखंड अध्यक्ष बनाया।

इस पत्र के जारी होने के बाद दोनों जिला अध्यक्षों ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अशफाक आलम ने कहा कि वे लोग पार्टी के संगठन विस्तार के लिए दिन रात लगे हुए थे। अनोखा आरोप लगाते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष ने उन लोगों से कई बार कतरनी चूड़ा दिल्ली और पटना भिजवाया। इसके अलावा अंग वस्त्र और रुपए की भी मांग की। उन लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें हटाने की धमकी दी जाने लगी। उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव पर हाल ही में पार्टी की मीटिंग के लिए एक स्थानीय होटल में इंतजाम करने के नाम पर रुपए मांगने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: बीजेपी संग चिराग पासवान कर रहे खेला, एक दिग्गज कार्यकर्ता को लोजपा (रामविलास) में करवाया शामिल, कई और नाम लिस्ट में

  • -युवा जिला अध्यक्ष बने रहने के लिए प्रदेश अध्यक्ष घूस में मांगते हैं कतरनी चूड़ा
  • - नवगछिया और भागलपुर के जिला अध्यक्ष ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व पर लगाया गंभीर आरोप
  • - पार्टी की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता ने किया आरोपों का खंडन

मांग- तेजस्वी यादव करें जांच

अशफाक ने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता ने उन्हें और नवगछिया जिला अध्यक्ष को फोन कर कहा था। जब उन लोगों ने खर्च देने से इनकार किया तो उन लोगों को पद से हटाने की धमकी दी गई। इसके बाद ही प्रदेश नेतृत्व से मिलकर उन लोगों को हटाने की साजिश की गई। दोनों जिलाध्यक्ष ने युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से इस पूरे मामले में जांच की मांग की है।

ये तो पार्टी विरोधी काम है- अरुण यादव

इस मामले में प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि दोनों लोगों को शीर्ष नेतृत्व ने सक्रियता नहीं रहने के कारण पद मुक्त किया है। पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है। उनके द्वारा पार्टी नेताओं के ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यदि उनकी कुछ मांग है, तो पार्टी फोरम में रख सकते हैं। गलत बयानबाजी कर वे पार्टी विरोधी कार्य कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.